लाइव न्यूज़ :

एटलेटिको ने इंजुरी टाइम में दो गोल गंवाये, सोसिडाड शीर्ष पर

By भाषा | Updated: November 8, 2021 13:06 IST

Open in App

मैड्रिड, आठ नवंबर (एपी) मौजूदा चैंपियन एटलेटिको मैड्रिड को इंजुरी टाइम में दो गोल गंवाने के कारण स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में वेलेंसिया के खिलाफ मैच 3-3 से ड्रा खेलना पड़ा जबकि सोसिडाड ने 20 मिनट के अंदर दो गोल करके ओसासुना को 2-0 से हराया।

इस जीत से सोसिडाड के 28 अंक हो गये हैं और वह शीर्ष पर पहुंच गया है। उसका रीयाल मैड्रिड से एक अंक अधिक है। एटलेटिको चौथे स्थान पर है। वह सोसिडाड से पांच अंक पीछे है।

सेविला के भी रीयाल मैड्रिड के बराबर 27 अंक हैं। उसने एक अन्य मैच में बेटिस को 2-0 से हराया। सेविला और रीयाल मैड्रिड ने हालांकि सोसिडाड से एक मैच कम खेला है।

वेलेंसिया के स्थानापन्न स्ट्राइकर ह्यूगो डुरो ने 85वें मिनट में मैदान पर कदम रखा तथा इंजुरी टाइम के दूसरे और छठे मिनट में गोल करके एटलेटिको की पूरे तीन अंक हासिल करने की उम्मीदों पर पानी फेरा।

मौजूदा चैंपियन की तरफ से लुई सुआरेज, एंटोनी ग्रीजमैन और साइम वर्सालिको ने गोल किये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!