लाइव न्यूज़ :

Asian Games: हिना सिद्धू ने 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता ब्रॉन्ज, मनु भाकर पदक से चूकीं

By सुमित राय | Updated: August 24, 2018 12:42 IST

18वें एशियन गेम्स में भारत की महिला शूटर ने हिना सिद्धू ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

Open in App

जकार्ता, 24 अगस्त। इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबांग में खेले जा रहे 18वें एशियन गेम्स में भारत की महिला शूटर ने हिना सिद्धू ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। हिना ने फाइनल मुकाबले में 219.2 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

एशियाई खेलों में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में हीना का यह पहला ब्रॉन्ज पदक है। उन्होंने इससे पहले 2010 में टीम स्पर्धा में सिल्वर और 2014 में 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में गोल्ड मेडल चीन की क्वान वांग ने 240.3 अंक के साथ टॉप पर रहीं और गोल्ड मेडल अपने नाम किया। कोरिया की किम मिनजुंग 237.6 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहीं और सिल्वर मेडल पर कब्जा किया।

इस स्पर्धा में भारत की एक अन्य निशानेबाद मनु भाकर ने भी फाइनल के लिए क्वालिफाई किया था, लेकिन पदक नहीं जीत पाईं। फाइनल राउंड में उन्होंने 176.2 अंक हासिल किए और पांचवां स्थान हासिल किया।

इससे पहले हीना सिद्धू और मनु भाकर ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश किया था। महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के क्वालिफिकेशन राउंड में मनु भाकर ने तीसरा स्थान हासिल किया था, जबकि हिना सिद्धू अंतिम सूची में सातवे स्थान पर रहकर फाइनल के लिए क्वालिफाई किया था।

क्वालिफिकेशन में हिना ने कुल 571 अंक लेकर सातवां स्थान हासिल किया और फाइनल में प्रवेश किया था, जबकि मनु ने 574 अंक हासिल किए और तीसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल में प्रवेश किया था।

टॅग्स :एशियन गेम्सहिना सिद्धूनिशानेबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टHaryana: अस्पताल के बाहर फायरिंग से मचा कोहराम, शख्स की मौत; रोहतक में बदमाशों का कहर

विश्वकनाडा में स्कूल में गोलीबारी से दहशत, 9 लोगों की मौत; दर्जनों घायल

बॉलीवुड चुस्कीगैरेज मैकेनिक बनकर बिश्नोई गैंग को हथियार सप्लाई करता था आसाराम फासले, रोहित शेट्टी फायरिंग केस में पुलिस का खुलासा

विश्वGaddafi Son Dead: लीबिया के पूर्व तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम की हत्या, घर में घुसकर मारी गोली

बॉलीवुड चुस्कीरोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!