लाइव न्यूज़ :

Asian Games 2023: भारतीय शूटर ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने एशियाई खेलों में दोहरी जीत हासिल की, गोल्ड और कांस्य पर साधा निशाना

By रुस्तम राणा | Updated: September 25, 2023 16:19 IST

मध्य प्रदेश के खरगोन के रहने वाले निशानेबाज ने कहा, “यह (टीम स्पर्धा में) स्वर्ण पदक नहीं है, बल्कि हमारा विश्व रिकॉर्ड भी है इसलिए यह बहुत खास है।

Open in App
ठळक मुद्देएश्वर्य ने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतानिशानेबाज ने कहा, “यह (टीम स्पर्धा में) स्वर्ण पदक नहीं है, बल्कि हमारा विश्व रिकॉर्ड भी हैउन्होंने उसी श्रेणी की व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक भी जीता

Asian Games 2023: भारतीय निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर सोमवार को चीन के हांगझू में चल रहे एशियाई खेलों में दो पदक जीतकर देश का नाम गौरव किया है। 22 वर्षीय एथलीट ने एएनआई को बताया, "मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं एक ही दिन में दो पदक जीतूंगा।" ऐश्वर्य उस भारतीय टीम का हिस्सा थे जिसने आज पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता और उन्होंने उसी श्रेणी की व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक भी जीता।

मध्य प्रदेश के खरगोन के रहने वाले निशानेबाज ने कहा, “यह (टीम स्पर्धा में) स्वर्ण पदक नहीं है, बल्कि हमारा विश्व रिकॉर्ड भी है इसलिए यह बहुत खास है। हमें बहुत खुशी है कि हमने टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता और एशियाई खेलों में एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया।”

स्वर्ण प्राप्त करने के लिए स्टेडियम में खड़े तोमर ने कहा कि यह एक विशेष क्षण था। ऐश्वर्या ने एएनआई को बताया, "यह एक एथलीट के लिए गर्व का क्षण होता है जब राष्ट्रगान बजाया जाता है और इसका कोई विकल्प नहीं है।" इस बीच, दिव्यांश सिंह, जो ऐश्वर्या और रुद्रांश पाटिल सहित स्वर्ण पदक जीतने वाली निशानेबाज तिकड़ी का हिस्सा थे, ने कहा कि यह "अप्रत्याशित खुशी" का क्षण था।

उन्होंने कहा, "पहले तो हमारे कोचों ने हमें बधाई दी और मैच के बारे में नहीं पूछा। कोच खुश थे। जैसे ही हमें पता चला कि हमने प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है तो यह अप्रत्याशित खुशी थी... पहले कभी ऐसी खुशी महसूस नहीं हुई। जब मैंने अपना राष्ट्रगान बजते हुए सुना तो जो अनुभूति हुई, उसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता।"

ऐश्वर्या ने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया और कुल 228.8 अंकों के साथ समापन किया। उल्लेखनीय है कि कांस्य पदक के लिए शूट-ऑफ स्पर्धा में उन्होंने अपने साथी रुद्रांश पाटिल को पछाड़ दिया। पाटिल 208.7 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहे। भारत ने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में 1893.7 के प्रभावशाली स्कोर के साथ अगस्त 2023 में बनाए गए चीन के 1893 अंकों के विश्व रिकॉर्ड को तोड़ते हुए खेलों में अपना पहला स्वर्ण पदक जीता।

टॅग्स :एशियन गेम्सनिशानेबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टHaryana: अस्पताल के बाहर फायरिंग से मचा कोहराम, शख्स की मौत; रोहतक में बदमाशों का कहर

विश्वकनाडा में स्कूल में गोलीबारी से दहशत, 9 लोगों की मौत; दर्जनों घायल

बॉलीवुड चुस्कीगैरेज मैकेनिक बनकर बिश्नोई गैंग को हथियार सप्लाई करता था आसाराम फासले, रोहित शेट्टी फायरिंग केस में पुलिस का खुलासा

विश्वGaddafi Son Dead: लीबिया के पूर्व तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम की हत्या, घर में घुसकर मारी गोली

बॉलीवुड चुस्कीरोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!