लाइव न्यूज़ :

एशियन गेम्स: विकास कृष्ण चोट के कारण सेमीफाइनल से हटे, ब्रॉन्ज मेडल जीतते हुए रचा इतिहास

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: August 31, 2018 12:55 IST

Vikas Krishan: भारतीय मुक्केबाज विकास कृष्ण ने लगातार तीसरा एशियन गेम्स ब्रॉन्ड मेडल जीतते हुए नया इतिहास रच दिया है

Open in App

जकार्ता, 31 अगस्त: भारतीय मुक्केबाज विकास कृष्ण को चोटिल होन की वजह से वजह से बॉक्सिंग में ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा है। विकास को शुक्रवार को 75 किलोग्राम कैटिगरी में अपना सेमीफाइनल खेलना था लेकिन चोटिल होने की वजह से वह ये बाउट नहीं लड़ सके। विकास को कजाखस्तान के अमानकुल अबिलखान से सेमीफाइनल मुकाबला खेलना था लेकिन चोट के कारण उन्हें बाहर होना पड़ा।

विकास को क्वॉर्टर फाइनल बाउट के दौरान उनकी बाईं आंख के ऊपर लगी चोट की वजह से उन्होंने इस मैच से हटने का फैसला किया और उन्हें चिकित्सीय रूप से अयोग्य करार दिया गया। इस तरह विकास का सफर इन खेलों में ब्रॉन्ज मेडल तक ही जा पाया। 

क्वॉर्टर फाइनल में एक रोचक भिड़ंत में चीनी  मुक्केबाज तांगलातिहान तोहेता को 3-2 से हराते हुए विकास सेमीफाइनल में पहुंचे थे। 

लेकिन ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बावजूद विकास कृष्ण ने नया इतिहास रच दिया है। वह लगातार तीन एशियन गेम्स में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बॉक्सर बन गए हैं। विकास ने इससे पहले 2010 एशियन गेम्स में गोल्ड और 2014 एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता था, अब 2018 एशियन गेम्स में ब्रॉन्ड मेडल जीतते हुए लगातार तीन एशियन गेम्स मेडल जीतने पहले भारतीय मुक्केबाज बन गए हैं। 

भारत के लिए अब तक सिर्फ हवा सिंह ने 1966 और 1970 एशियन गेम्स में लगातार दो बार बॉक्सिंग का गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। ये रिकॉर्ड अब भी बरकरार है। वहीं एक और स्टार भारतीय बॉक्सर विजेंदर सिंह ने 2006 एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज और 2010 में गोल्ड मेडल जीता था।

विकास ने अपना पहला मेडल 2010 एशियन गेम्स में लाइटवेट में गोल्ड के साथ जीता था। इसके बाद वह 2014 में मिडिलवेट कैटिगरी में आ गए और ब्रॉन्ज जीता।

टॅग्स :एशियन गेम्समुक्केबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

भारतविश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स में 20 पदक, सोना ही सोना?, 09 स्वर्ण, 06 रजत और 05 कांस्य, भारतीय मुक्केबाजों ने चीन और इटली को धुना

भारतWorld Boxing Cup 2025: मीनाक्षी हुड्डा, प्रीति पवार ने वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स जीते गोल्ड मेडल

भारतकौन हैं जैस्मीन लंबोरिया?, विश्व खिताब जीतने वाली केवल तीसरी भारतीय मुक्केबाज

भारतअंडर-19 एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिपः 3 गोल्ड, 7 सिल्वर और 4 कांस्य पदक, टीम इंडिया ने कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान और चीन को हराते हुए 14 मेडल पर कब्जा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!