लाइव न्यूज़ :

Asian Games 2018: नीरज चोपड़ा भारतीय दल के बने ध्वजवाहक, शानदार रहा उद्घाटन समारोह

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 18, 2018 21:03 IST

एशियाई खेलों के ओपनिंग सेरेमनी में भारतीय दल का नेतृत्व भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने किया।

Open in App

जकार्ता, 18 अगस्त: 18वें एशियन गेम्स की शनिवार को रंगारंग उद्घाटन समारोह के साथ शुरुआत हो गई। इंडोनेशिया की सांस्कृतिक विरासत, विश्व शांति के लिये संदेश और यातायात की चिर परिचित समस्या की बानगी की प्रदर्शनी के बीच स्थानीय कलाकारों दर्शकों का मन मोह लिया। दो सप्ताह तक चलने वाले इन खेलों में 45 देशों के 11000 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे।

एशियाई खेलों के ओपनिंग सेरेमनी में भारतीय दल का नेतृत्व भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने किया। वह तिरंगा लेकर भारतीय दल के आगे-आगे चले। भारतीय दल नीले सूट में हाथ में छोटे छोटे झंडे लिये था। एथलीटों के मार्च में सबसे पहले अफगानिस्तान के दल ने एंट्री ली। इंडोनेशिया में ये एशियन गेम्स 2 सितंबर तक चलेंगे।

मोटरसाइकिल से इंडोनेशिया के राष्ट्रपति की एंट्री

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो को स्टेडियम में मोटरसाइकिल लेकर आते दिखाया गया क्योंकि उनका काफिला जकार्ता के बदनाम ट्राफिक जाम में फंस गया था। स्टेडियम में बनी विशाल स्क्रीन पर यह फुटेज दिखाया गया। इसमें दिखाया गया कि विडोडो कैसे मोटरबाइक लेकर ट्राफिक में फंसे वाहनों को पीछे छोड़कर संकरी गलियों से होते हुए समय पर स्टेडियम पहुंचे।

उत्तर और दक्षिण कोरिया के एथलीटों का मार्च

इस मौके पर कोरियाई दल ने एक साथ मार्च किया जिससे शीतकालीन ओलंपिक की यादें ताजा हो गई। उन्होंने विश्व शांति और राजनयिक संबंधों में गर्मजोशी का संकेत दिया। दोनों कोरियाई देशों ने लाइटवेट नौकायन, ड्रैगन बोट रेसिंग और महिला पांच गुणा पांच बास्केटबाल में एक टीम उतारी है। उनके ध्वज पर एकता का संदेश था और सफेद पृष्ठभूमि में कोरियाई प्रायद्वीप का नीला रंग है। इसे पहले 2000 सिडनी ओलंपिक और बुसान में 2002 एशियाई खेल तथा 2006 दोहा एशियाई खेलों में देखा गया था। 

कुवैत के खिलाड़ियों को अपने देश के ध्वज तले मार्च करने की अनुमति 48 घंटे पहले ही मिली। सरकारी दखल के बाद आईओसी ने उनका निलंबन हटा दिया। खिलाड़ियों के मार्च के बाद इंडोनेशियाई राष्ट्रपति विडोडो ने खेल शुरू होने का ऐलान किया। समारोह का आगाज इंडोनेशिया के पारंपरिक नृत्य के साथ हुआ। इस पर 2200 से अधिक स्कूली बच्चों ने प्रस्तुति दी।

इंडोनेशियाई गायक एंगुन सिप्टा सास्मी के अलावा रेइसा, तुलुस, एडो कोंडोलोजिट, पुत्री आयु, फातिन, जीएसी, कामासीन और विया वालेन ने भी दर्शकों को अपनी प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध कर दिया। इंडोनेशियाई खिलाड़ी खेलों की मशाल को स्टेडियम के भीतर लेकर आये। रिले की शुरूआत 15 जुलाई को दिल्ली में मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम से हुई और 53 देशों का दौरा करके यह जकार्ता पहुंची। 

बार्सीलोना ओलंपिक 1992 में महिला एकल स्वर्ण जीतने वाली पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी सुसी सुसांति ने कुंड में अग्नि प्रज्जवलित की और आतिशबाजी के साथ खेलों का आगाज हुआ।

टॅग्स :एशियन गेम्सनीरज चोपड़ाइंडोनेशिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसो रहे थे लोग, 16 बुजुर्ग जिंदा जले, इंडोनेशिया के वृद्धाश्रम में भयावह हादसा

क्रिकेट1 ओवर में 5 विकेट! इंडोनेशिया के गेंदबाज ने T20I में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

भारतभारतीय एथलेटिक्स 2025ः नीरज चोपड़ा ने 90 मीटर की दूरी हासिल की?, डोपिंग डंक भी डसता रहा, इन खिलाड़ी पर गाज?

विश्व34 लोगों को ले जा रही बस टोल रोड पर नियंत्रण खो बैठी और कंक्रीट से टकराने के बाद पलटी, 16 की मौत, 5 की हालत गंभीर और 13 नाजुक

विश्वइंडोनेशिया में हाई स्कूल की मस्जिद में कई विस्फोट, 55 लोग घायल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!