लाइव न्यूज़ :

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, पाकिस्तान को 4-0 से हराकर किया बाहर

By अनिल शर्मा | Updated: August 10, 2023 08:32 IST

हरमनप्रीत (15वें, 23वें मिनट) ने दो पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला, जबकि जुगराज सिंह (36वें) ने दूसरे सेट पीस से गोल किया। भारत का अंतिम गोल 55वें मिनट में आकाशदीप सिंह की स्टिक से हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देइस जीत के बाद भारत चार जीत और एक ड्रॉ से 13 अंकों के साथ शीर्ष पर रहा। तीन बार की एशियन चैंपियन पाकिस्तान इस हार के कारण सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गया।जापान चौथे स्थान पर रहकर अंतिम चार में पहुंच गया।

भारत ने चेन्नई में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के राउंड रोबिन लीग के आखिरी मैच में पाकिस्तान को 4-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। वहीं पाकिस्तान इस टूर्नामेंट से बाहर हो गया।

हरमनप्रीत (15वें, 23वें मिनट) ने दो पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला, जबकि जुगराज सिंह (36वें) ने दूसरे सेट पीस से गोल किया। भारत का अंतिम गोल 55वें मिनट में आकाशदीप सिंह की स्टिक से हुआ।

इस जीत के बाद भारत चार जीत और एक ड्रॉ से 13 अंकों के साथ शीर्ष पर रहा। जबकि तीन बार की एशियन चैंपियन पाकिस्तान इस हार के कारण सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गया। वहीं जापान चौथे स्थान पर रहकर अंतिम चार में पहुंच गया।

भारत शुक्रवार को होने वाले सेमीफाइनल में जापान से भिड़ेगा जबकि पहला सेमीफाइनल दूसरे नंबर पर रहे मलेशिया और तीसरे नंबर की टीम दक्षिण कोरिया के बीच होगा।

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ मैच जीतने के बाद भारतीय हॉकी पुरुष टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि कुल मिलाकर मैच बहुत अच्छा रहा। टीम ने बेहतरीन प्रयास किए। हॉकी खिलाड़ी मनप्रीत सिंह ने जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि टीम का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा। सभी खिलाड़ियों ने अपना 100% दिया। हमारी एशियन गेम्स के लिए काफी अच्छी तैयारी चल रही है।

टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद पाकिस्तान हॉकी टीम के सहायक कोच सकलैन मुहम्मद ने कहा कि मैच की शुरुआत अच्छी रही...एशियन गेम्स में हम अपनी गलतियों पर काबू पा लेंगे। चेन्नई की भीड़ ने बहुत स्वागत किया और मैच देखने आने के लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं।

टॅग्स :हॉकी इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

भारतहार्दिक सिंह को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न?, राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामांकित उम्मीदवारों की पूरी सूची, कोई भी क्रिकेटर नामांकित नहीं, पूरी सूची

भारतकौन हैं विवेक लाकड़ा?, 200000 आधार मूल्य और 23 लाख रुपये में बिके 18 साल के गोलकीपर, श्राची बंगाल वॉरियर्स ने खरीदा

भारतFIH Men's Junior World Cup: जर्मनी ने गोल्ड पर किया कब्जा, स्पेन के पास रजत और भारत ने जीता कांस्य

भारतFIH Men's Junior World Cup: आखिरी 11 मिनट में 4 गोल और 2016 के बाद पदक?, जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में कांस्य

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम