लाइव न्यूज़ :

Asia Cup Archery 2023: चीन को हराकर शीर्ष पर भारत, सात स्वर्ण, पांच रजत और दो कांस्य पर किया कब्जा, देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 5, 2023 21:17 IST

Asia Cup Archery 2023: कंपाउंड तीरंदाजों ने पुरुष और महिला वर्ग में सूपड़ा साफ करते हुए पांच स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य जीते।

Open in App
ठळक मुद्देतीरंदाज सभी 10 स्वर्ण पदक जीतने की दौड़ में थे लेकिन रिकर्व तीरंदाज तीन फाइनल हार गए।भारतीय तीरंदाजों को यह शिकस्त चीन के तीरंदाजों से मिली।टूर्नामेंट में कोरिया ने भाग नहीं लिया था, जिससे भारत और चीन के तीरंदाजों को ज्यादा चुनौती नहीं मिली।

Asia Cup Archery 2023: भारत के कंपाउंड तीरंदाजों ने एशिया कप चरण दो विश्व रैंकिंग टूर्नामेंट में अपना दबदबा कायम करते हुए सभी पदक अपने नाम किये जिससे शुक्रवार को देश ने सात स्वर्ण, पांच रजत और दो कांस्य के साथ शीर्ष स्थान के साथ अपना अभियान खत्म किया। कंपाउंड तीरंदाजों ने पुरुष और महिला वर्ग में सूपड़ा साफ करते हुए पांच स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य जीते।

भारतीय तीरंदाज सभी 10 स्वर्ण पदक जीतने की दौड़ में थे लेकिन रिकर्व तीरंदाज तीन फाइनल हार गए। भारतीय तीरंदाजों को यह शिकस्त चीन के तीरंदाजों से मिली। इस हार के बाद भी भारत पदक तालिका में शीर्ष पर रहा। टूर्नामेंट में कोरिया ने भाग नहीं लिया था, जिससे भारत और चीन के तीरंदाजों को ज्यादा चुनौती नहीं मिली।

पुरुष रिकर्व व्यक्तिगत वर्ग में क्वालीफिकेशन में शीर्ष पर रहने वाले मृणाल चौहान चीन के वांग बाओबिन से 2-6 (29-30, 29-29, 27-28, 26-26) से हार गये। भारत के 19 साल के तीरंदाज बाओबिन से दो अंक से पिछड़ गये। चीन के तीरंदाज ने पहला और तीसरा सेट मामूली अंतर से जीतकर निर्णायक बढ़त बना ली थी।

भारत को संगीता से स्वर्ण पदक की उम्मीद थी लेकिन चौथी वरीयता प्राप्त भारतीय ने 3-1 की बढ़त चौथे सेट में गंवा दी। उन्होंने इस सेट में छह अंक वाला निशाना साधा। चीन की वू जियाक्सिन से उन्हें 3-7 (27-26, 27-27, 26-27, 24-27, 26-30) की शिकस्त मिली। संगीता, मधु वेदवान और तनीषा वर्मा की रिकर्व महिला टीम को एकतरफा फाइनल में चीन की टीम ने 0-6 (52-56, 47-52, 51-52) से शिकस्त दी।

रिकर्व तीरंदाजों ने हालांकि दो स्वर्ण पदक जीत कर इन तीनों हार की निराशा को कम की। भारत की पुरुष और मिश्रित टीम ने फाइनल में चीन की जोड़ियों को शिकस्त दी। मृणाल चौहान, तुषार शेल्के और जयंत तालुकदार ने पुरुष टीम फाइनल में चीन को 5-1 (57-54, 54-54, 54-51) से मात दी।

चौहान और संगीता की मिश्रित टीम जोड़ी ने चीन के खिलाफ पिछड़ने के बाद 5-4 (36-37, 39-39, 37-36, 37-37, 20-18) से मुकाबला अपने नाम किया। कंपाउंड तीरंदाजों ने सुबह के सत्र में शानदार प्रदर्शन किया। परनीत कौर, रागिनी मार्कू और प्रगति की महिला टीम ने कजाकिस्तान को 232-223 से हराकर भारत के स्वर्ण पदक जीतने की शुरुआत की।

इसके बाद अभिषेक वर्मा, कुशल दलाल और अमित ने पुरुषों की कंपाउंड टीम स्पर्धा में हांगकांग को 233-226 से हराया। वर्मा और परनीत कौर की कंपाउंड मिश्रित टीम ने कजाकिस्तान को 157-145 से हराकर तीसरा स्वर्ण हासिल किया।

महिला कंपाउंड व्यक्तिगत वर्ग के फाइनल में दो भारतीयों के मुकाबले में रागिनी ने प्रगति को पछाड़ा। यह मुकाबला 144-144 की बराबरी पर था और शूटआउट में भी दोनों तीरंदाजों ने 10 अंक का निशाना लगाया। रागिनी का निशाना हालांकि केंद्र के करीब था। इस वर्ग के कांस्य पदक भारत की परनीत ने ही जीता।

कंपाउंड पुरुषों का व्यक्तिगत फाइनल में भी मुकाबला भारतीय तीरंदाजों के बीच था। विश्व कप में कई स्वर्ण पदक विजेता वर्मा को युवा अमित ने कड़ी चुनौती दी। स्कोर 143-143 होने के बाद वर्मा ने शूटआउट में 10 अंक का निशाना साधा। इस वर्ग का कांस्य पदक कुशल दलाल के नाम रहा।

टॅग्स :तीरंदाजीचीनदक्षिण कोरिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

भारतAsia Cup compound archers: 2 स्वर्ण, 4 रजत और 4 कांस्य पदक?, एशिया कप विश्व रैंकिंग टूर्नामेंट में भारत ने किया क्लीन स्वीप?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!