लाइव न्यूज़ :

ताइक्वांडो में अरूणिमा क्वार्टर फाइनल में हारी, रेपेचेज दौर में जगह बनाई

By भाषा | Updated: September 2, 2021 10:42 IST

Open in App

भारत की अरूणिमा तंवर को तोक्यो पैरालंपिक की महिला ताइक्वांडो के44-49 किग्रा स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में पेरू की चौथी वरीय एस्पिनोजा कारांजा के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी लेकिन वह रेपेचेज दौर में जगह बनाकर पदक की दौड़ में बनी हुई हैं।भारत की 12वीं वरीय अरूणिमा के पास पेरू की प्रतिद्वंद्वी का कोई जवाब नहीं था और उन्हें एकतरफा मुकाबले में 21-84 से हार झेलनी पड़ी।के44 वर्ग में वे खिलाड़ी होते हैं जिनका एक हाथ नहीं होता (या अंग के संचालन में समान समस्या) या पैर के आगे के हिस्से में दिक्कत होती है जिससे टखना उठाने की क्षमता प्रभावित होती है।शाम को अरूणिमा का सामना रेपेचेज क्वार्टर फाइनल में अजरबेजान की 10वीं वरीय रोयाला फतालियेवा से होगा।मुख्य ड्रॉ के क्वार्टर फाइनल में हारने वाले सभी खिलाड़ी रेपेचेज दौर में जगह बनाते हैं जहां खिलाड़ी को कांस्य पदक जीतने के लिए तीन मुकाबले जीतने होते हैं।एस्पिनोजा ने अरूणिमा को कोई मौका नहीं दिया और तीन दौर के मुकाबले में 26-2, 30-10, 28-9 के स्कोर के साथ पूरी तरह से दबदबा बनाए रखा।अरूणिमा ने इससे पहले सर्बिया की पांचवीं वरीय डेनिजेला योवानोविच को 29-9 से हराकर उलटफेर किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!