लाइव न्यूज़ :

डोमेने की हैट्रिक से अर्जेंटीना दूसरी बार बना जूनियर हॉकी विश्व कप का विजेता

By भाषा | Updated: December 5, 2021 21:56 IST

Open in App

... सौम्यज्योति एस. चौधरी ...

भुवनेश्वर, पांच दिसंबर लौटारो डोमेने की हैट्रिक गोल की मदद से अर्जेंटीना ने छह बार की चैंपियन जर्मनी को 4-2 से हराकर रविवार को यहां कलिंग स्टेडियम में अपना दूसरा एफआईएच (विश्व हॉकी महासंघ) जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप खिताब जीता।

डोमेने ने 10वें, 25वें और 50वें मिनट में तीन पेनल्टी कार्नर को गोल बदले जबकि फ्रेंको अगोस्टिनि (60वें) ने अंतिम हूटर से कुछ ही सेकेंड पहले मैदानी गोलकर के अर्जेंटीना को इस टूर्नामेंट का दूसरा खिताब दिलाया।

जर्मनी के लिए जूलियस हायनर (36वें) और मास पफंड्ट (47वें) ने गोल किए।

       अर्जेंटीना ने इससे पहले 2005 में रॉटरडम में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराकर इस खिताब को जीता था।

अर्जेंटीना ने पहले क्वार्टर में जर्मनी की रक्षापंक्ति पर दबाव बनाकर मैच की शुरुआत में ही अपना दबदबा बनाया।

जर्मनी की टीम अपनी खेल योजना के तहत पलटवार करने का इंतजार कर रही थी लेकिन मैच के 10वें मिनट में ही उसकी चाल उलट पड़ गयी, जब डोमेने ने पेनल्टी कार्नर को गोल में बदल कर अर्जेंटीना को बढ़त दिला दी।

डोमेने 25वें मिनट में एक और पेनल्टी कार्नर को गोल में बदल कर टीम की बढ़त दोगुनी कर दी।

मध्यांतर के बाद हालांकि जर्मनी के खेल में काफी सुधार दिखा। हायनर के मैदानी गोल से टीम ने 36वें मिनट में अर्जेंटीना की बढ़त को कम किया।

मैच का आखिरी क्वार्टर काफी रोमांचक रहा जहां पफंड्ट ने 47वें मिनट में गोलकर स्कोर को 2-2 से बराबर कर दिया।

जर्मनी की यह खुशी हालांकि ज्यादा देर तक नहीं रही क्योंकि इसके तीन मिनट के बाद ही डोमेने के तीसरे गोल ने फिर से अर्जेंटीना को बढ़त दिला दी। रही सही कसर आखिरी क्षणों में अगोस्टिनि के गोल ने पूरी कर दी।

इससे पहले तीसरे और चौथे स्थान के मैच में फ्रांस ने गत चैम्पियन भारत को 3-1 से हराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

क्राइम अलर्टचॉल में प्लास्टर का हिस्सा और छत का पंखा गिरने से आसिफ खान को सिर में चोट और 3 साल की अस्मा खान के पैरों में चोट

क्राइम अलर्टशादी से लौट रहे थे, बस पर ट्रक पलटा?, 6 की मौत और 24 घायल, वीडियो

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!