लाइव न्यूज़ :

Argentina Vs France FIFA World Cup 2022 Final: एमबापे ने किया कमाल, दो मिनट में 2 गोल, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 18, 2022 23:01 IST

Argentina Vs France FIFA World Cup 2022 Final: एमबापे ने पहले 80वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया और एक मिनट बाद दूसरा गोल करके स्कोर 2 . 2 कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देअर्जेंटीना ने 80 मिनट तक 2 . 0 की बढ़त बना ली थी।आखिरी विश्व कप में खिताब जीतने का सपना पूरा करने की ओर बढ़ रहे हैं।दुनिया भर में टीवी के सामने नजरें गड़ाये बैठे दर्शकों खासकर मेस्सी समर्थकों को स्तब्ध कर दिया

Argentina Vs France FIFA World Cup 2022 Final: काइलियान एमबापे ने एक मिनट के भीतर दो गोल करके अर्जेंटीना की बढ़त उतारते हुए फ्रांस की विश्व कप फाइनल में चमत्कारिक वापसी कराई और निर्धारित समय तक स्कोर 2-2 से बराबर रहने पर मैच अतिरिक्त समय में खिंच गया।

एमबापे ने पहले 80वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया और एक मिनट बाद दूसरा गोल करके स्कोर 2 . 2 कर दिया। इससे पहले अर्जेंटीना ने 80 मिनट तक 2 . 0 की बढ़त बना ली थी और लग रहा था कि लियोनेल मेसी अपने आखिरी विश्व कप में खिताब जीतने का सपना पूरा करने की ओर बढ़ रहे हैं।

लेकिन एमबापे ने अर्जेंटीना के साथ दुनिया भर में टीवी के सामने नजरें गड़ाये बैठे दर्शकों खासकर मेस्सी समर्थकों को स्तब्ध कर दिया। अर्जेंटीना के लिये मेस्सी ने 23वें मिनट में पेनल्टी किक पर गोल किया। इसके 13 मिनट बाद एंजेल डि मारिया ने दूसरा गोल दागा था।

मेस्सी के अब विश्व कप में पेले के समान 12 गोल हो गए हैं। वह एक ही विश्व कप में ग्रुप चरण और नॉकआउट चरण के हर मैच में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। मेसी का यह रिकॉर्ड 26वां विश्व कप मैच है और उन्होंने जर्मनी के लोथार मथाउस का रिकॉर्ड तोड़ा। वह 2006 से अब तक पांच विश्व कप में 12 गोल कर चुके हैं। 

टॅग्स :फीफा विश्व कपArgentinaफ़्रांसलियोनेल मेसीLionel Messi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

कारोबार10 साल पहले मुंबई में रेहड़ी वाला बैंक अकाउंट नहीं खोल सकता था, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा- आज वेंडर फोन पर पेमेंट ले रहा, वीडियो

कारोबारआज असली प्रश्न ये नहीं है भविष्य में AI क्या कर सकती?, वर्तमान में हम Artificial Intelligence के साथ क्या करते हैं?, पीएम मोदी ने कहा, वीडियो

कारोबारप्यार और दिल से जुड़ाव?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ शेयर की तस्वीर, लिखा- हां AI है, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!