लाइव न्यूज़ :

उरुग्वे पर जीत के साथ अर्जेंटीना फुटबॉल विश्व कप का टिकट हासिल करने के करीब

By भाषा | Updated: November 13, 2021 15:05 IST

Open in App

साओ पाउलो, 13 नवंबर (एपी) अर्जेंटीना ने बाएं घुटने की चोट से उबर कर वापसी करने वाले दिग्गज लियोनेल मेस्सी के अधिकांश समय के लिए मैदान से बाहर रहने के बाद भी  उरुग्वे को 1-0 से हराकर फुटबॉल विश्व कप के लिए सीधे क्वालीफाई करने की ओर मजबूत कदम बढ़ाया।

 शुक्रवार को खेले गये मैच का इकलौता गोल अनुभवी खिलाड़ी एंजेल डि मारिया ने सातवें मिनट में किया। उन्होंने पेनल्टी बॉक्स के दाहिने कोने से बायें पैर से शानदार किक लगाया जो उरुग्वे के गोलकीपर फर्नांडो मुस्लेरा को छकाने में सफल रहा।

दक्षिण अमेरिकी क्वालीफायर में दूसरे स्थान पर काबिज अर्जेंटीना के अब 12 मैचों में 28 अंक हो गए हैं। दक्षिण अमेरिका क्षेत्र की शीर्ष चार टीमें अगले साल कतर में खेले जाने वाले फीफा विश्व कप के लिए सीधे क्वालीफाई करेगी। पांचवें स्थान की टीम अगले साल कतर में अंतरमहाद्वीपीय प्लेऑफ के जरिये जगह पक्की करने का एक मौका मिलेगा।

इस मैच में हालांकि उरुग्वे का दबदबा अधिक रहा लेकिन टीम के अनुभवी लुइस सुआरेज का किक अर्जेंटीना के गोल पोस्ट से टकरा गया। दूसरे हाफ में उनके खिलाड़ी कई मौके को भुनाने में विफल रहे।

अर्जेंटीना के सुपर स्टार मेस्सी दूसरे हाफ के मध्य में मैदान में उतरे लेकिन लय में नहीं दिखे।

ब्राजील ने 34 अंक के साथ दक्षिण अमेरिका से विश्व कप का टिकट पक्का कर लिया है। अर्जेंटीना दूसरे स्थान पर है जबकि इक्वाडोर 20 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। चिली, कोलंबिया उरुग्वे के एक समान 16 अंक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबजरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दबकर 3 मजदूरों की मौत और 2 घायल

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!