लाइव न्यूज़ :

Archery World Cup 2023: भारतीय तीरंदाज ने दो पदक पक्के किए, फाइनल में चीन और चीनी ताइपे से मुकाबला, कल टक्कर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 21, 2023 16:14 IST

Archery World Cup 2023: स्वर्ण पदक के लिए भारतीय जोड़ी के सामने 12वीं वरीय चीनी ताइपे की जोड़ी की चुनौती होगी।

Open in App
ठळक मुद्देजोड़ी के फाइनल में पहुंचने के साथ ही भारत के लिए दूसरा पदक पक्का हो गया।अतनु दास, बी धीरज और तरुणदीप राय की भारतीय पुरुष रिकर्व टीम भी फाइनल में पहुंच चुकी है।फतिन नूरफतेह मेत सालेह और मोहम्मद जुवैदी माजुकी की जोड़ी को 157-154 से हरा कर फाइनल का टिकट कटाया।

Archery World Cup 2023: ज्योति सुरेखा वेनम और पदार्पण कर रहे ओजस देवताले की मिश्रित युगल जोड़ी ने शुक्रवार को यहां तीरंदाजी विश्व कप चरण एक में तीन आसान जीत के साथ कंपाउंड वर्ग के फाइनल में जगह पक्की की। इस जोड़ी के फाइनल में पहुंचने के साथ ही भारत के लिए दूसरा पदक पक्का हो गया।

स्वर्ण पदक के लिए भारतीय जोड़ी के सामने 12वीं वरीय चीनी ताइपे की जोड़ी की चुनौती होगी। ज्योति और ओजस की जोड़ी ने मलेशिया के फतिन नूरफतेह मेत सालेह और मोहम्मद जुवैदी माजुकी की जोड़ी को 157-154 से हरा कर फाइनल का टिकट कटाया। अतनु दास, बी धीरज और तरुणदीप राय की भारतीय पुरुष रिकर्व टीम भी फाइनल में पहुंच चुकी है।

भारतीय तिकड़ी रविवार को स्वर्ण पदक के लिए चीन के खिलाड़ियों से भिड़ेगी। विश्व चैम्पियनशिप की पूर्व रजत पदक विजेता ज्योति महिला कंपाउंड व्यक्तिगत वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गयी है। देश को उनसे तीसरे पदक की उम्मीद है। मिश्रित युगल में ज्योति और उनके 20 वर्षीय जोड़ीदार को क्वालीफाइंग में दूसरे स्थान पर रहने के कारण दूसरे दौर में बाई मिली।

उन्होंने इसके बाद लक्समबर्ग और फ्रांस के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दो मैचों में जीत दर्ज की। भारतीय जोड़ी ने इन दोनों मैचों में सिर्फ एक अंक गंवाया। ज्योति और ओजस 16 निशाने में से सिर्फ एक बार 10 अंक वाले निशाने से चूके।  उन्होंने प्री-क्वार्टर और क्वार्टर दोनों में संभावित 160 में से 159 अंक हासिल किए।

लक्समबर्ग ने 157 अंक बनाए, जबकि फ्रांस 156  अंक बनाने में सफल रहा। सेमीफाइनल में शुरुआती दो दौर में भारतीय और मलेशियाई टीम क्रमश: 39 और 40 अंक के साथ बराबरी पर थी। तीसरे दौर में भारतीय जोड़ी ने मेत सालेह और  जुवैदी माजुकी के 37 के मुकाबले 39 अंक बना कर बढ़त कायम की।

ज्योति और ओजस ने इसके बाद चौथे दौर में भी 39 का स्कोर बना मुकाबला अपने नाम कर लिया। रिकर्व में भारतीय जोड़ी ने निराश किया । अतनु दास और पदार्पण कर रही भजन कौर की 11वीं वरीयता प्राप्त जोड़ी  2-0 की बढ़त को बरकरार रखने में विफल रही और  निचली वरीयता प्राप्त डेनमार्क की जोड़ी से 3-5  (37-36, 34-35, 35-35, 34-36) हार गयी। 

टॅग्स :तीरंदाजीचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

भारतAsia Cup compound archers: 2 स्वर्ण, 4 रजत और 4 कांस्य पदक?, एशिया कप विश्व रैंकिंग टूर्नामेंट में भारत ने किया क्लीन स्वीप?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!