लाइव न्यूज़ :

तीरंदाज कपिल कोविड-19 जांच में पॉजिटिव

By भाषा | Updated: November 30, 2020 12:12 IST

Open in App

पुणे, 30 नवंबर भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने सोमवार को यहां कहा कि तीरंदाज कपिल को कोविड-19 जांच में पॉजिटिव पाया गया है जो यहां सैन्य खेल संस्थान (एएसआई) में चल रहे मौजूदा राष्ट्रीय शिविर का हिस्सा हैं।

साइ ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘उनमें कोई लक्षण नहीं हैं और चिकित्सा टीम उनके स्वास्थ्य पर नजर रखे है। ’’

इसमें कहा गया, ‘‘वह पृथकवास में थे और शिविर में किसी अन्य के साथ संपर्क में नहीं आये थे। ’’

साइ ने कहा कि कपिल की राष्ट्रीय शिविर के तीरंदाजों के लिये मानक परिचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार जांच करायी गयी। उन्हें शिविर के पहुंचने के बाद आरटी-पीसीआर परीक्षण करना होता है।

इसके अनुसार, ‘‘कपिल 18 दिन की छुट्टी पर थे और साइ द्वारा बनायी गयी एसओपी के अनुसार शिविर से दोबारा जुड़ने के लिये पहुंचने पर उनकी जांच करायी गयी। ’’

तीरंदाज हिमानी मलिक को इस महीने के शुरू में कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया था।

इससे पहले भारतीय तीरंदाजी टीम के सहयोगी स्टाफ सदस्य को भी कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया था जिसके बाद शिविर दो दिन के लिये निलंबित कर दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!