लाइव न्यूज़ :

अनुराधा एशियाई भारोत्तोलन चैम्पियनशिप में सातवें स्थान पर रहीं

By भाषा | Updated: April 24, 2021 22:39 IST

Open in App

ताशकंद, 24 अप्रैल पी अनुराधा शनिवार को यहां एशियाई भारोत्तोलन चैम्पियनशिप के महिलाओं के 87 किग्रा वर्ग में सातवें स्थान पर रहीं जिससे भारतीय दल ने अपना अभियान दो पदक से समाप्त किया।

राष्ट्रमंडल चैम्पियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता अनुराधा ने स्नैच में 91 किग्रा का वजन उठाया जिसके बाद उन्होंने क्लीन एवं जर्क में 110 किग्रा से कुल 201 किग्रा वजन उठाया।

चीन की वांग जोयूयू ने 286 किग्रा (126 किग्रा और 160 किग्रा) और कांग यूए ने 273 किग्रा (118 किग्रा और 155 किग्रा) का वजन उठाकर क्रमश: स्वर्ण और रजत पदक जीते।

मंगोलिया की मुनखजानतसान ए ने 247 किग्रा से कांसा जीता।

तमिलनाडु की भारोत्तोलक अनुराधा की शुरूआत खराब रही और वह स्नैच में पहले प्रयास में 91 किग्रा के बाद तीसरे प्रयास में 95 किग्रा का वजन उठाने में असफल रही।

क्लीन एवं जर्क में उन्होंने पहले प्रयास में 110 किग्रा का वजन उठा लिया। दूसरे प्रयास में वह 115 किग्रा जमीन से कुछ इंच ही उठा सकी और तीसरे प्रयास में वह आयी ही नहीं।

सात सदस्यीय भारतीय दल ने एक स्वर्ण सहित दो पदक जीते।

शीर्ष भारोत्तोलक और पूर्व विश्व चैम्पियन मीराबाई चानू और ओड़िशा की झिली डालाबेहड़ा ने क्रमश: कांस्य और स्वर्ण पदक जीते।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

भारतलाल आतंक का ऐसे हुआ अंत

विश्वट्रंप सरकार को मुनीर से खतरा! ईरान के हितों को बढ़ावा देने का बड़ा आरोप; अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

भारतNoida Labour Protest: नोएडा में हिंसक विरोध प्रदर्शन का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, यूपी STF ने तमिलनाडु से दबोचा

विश्वउत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से हड़कंप! जापान और दक्षिण कोरिया हाई अलर्ट पर, PM ताकाइची ने कसी कमर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!