लाइव न्यूज़ :

अमित पंघाल और मनीष कौशिक ने वर्ल्ड चैंपियनशिप पदकों के साथ ओलंपिक क्वॉलिफायर में पक्की की जगह

By भाषा | Updated: September 19, 2019 14:18 IST

Amit Panghal, Manish Kaushik: भारत के अमित पंघाल और मनीष कौशिक ने विश्व चैंपियनशिप में मेडल पक्का करते हुए ओलंपिक क्वॉलिफायर टीम में जगह पक्की कर ली

Open in App

एकातेरिनबर्ग (रूस), 19 सितंबर: अमित पंघल (52 किग्रा) और मनीष कौशिक (63 किग्रा) ने यहां चल रही विश्व चैंपियनशिप में पदक दौर में पहुंचकर अगले साल होने वाले ओलंपिक क्वॉलिफायर के लिये भारतीय टीम में स्थान सुनिश्चित किया। पंघाल और कौशिक सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं जिससे उनका एक पदक पक्का हो गया है।

पहली बार भारत का एक से ज्यादा मुक्केबाज पदक दौर में पहुंचा है। भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) ने स्पष्ट कर दिया था कि जो मुक्केबाज विश्व चैम्पियनशिप में पदक जीतेगा, उसे चीन में फरवरी में होने वाले ओलंपिक क्वालीफायर के लिये स्वत: ही चुन लिया जायेगा।

भारतीय मुक्केबाजी के हाई परफोरमेंस निदेशक सांटियागो निएवा ने पीटीआई से कहा, ‘‘हां, अमित और मनीष क्वालीफायर के लिये जायेंगे। अब उनके वजन वर्ग में कोई ट्रायल नहीं होंगे।’’

बाकी टीम का चयन शिविर में प्रदर्शन, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में जुटाये गये अंकों और कुछ मामलों में ट्रायल द्वारा किया जायेगा।

 पंघाल अंतिम चार में कजाखिस्तान के साकेन बिवोसिनोव का सामना करेंगे जबकि मनीष कौशिक टॉप सीड क्यूबा के एंडी गोमेज के खिलाफ सेमीफाइनल में भिड़ेंगे। 23 वर्षीय पंघाल और 25 वर्षीय कौशिक की नजरें अगले साल होने वाले ओलंपिक में जगह बनाने पर है।

टॅग्स :मुक्केबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

भारतविश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स में 20 पदक, सोना ही सोना?, 09 स्वर्ण, 06 रजत और 05 कांस्य, भारतीय मुक्केबाजों ने चीन और इटली को धुना

भारतWorld Boxing Cup 2025: मीनाक्षी हुड्डा, प्रीति पवार ने वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स जीते गोल्ड मेडल

भारतकौन हैं जैस्मीन लंबोरिया?, विश्व खिताब जीतने वाली केवल तीसरी भारतीय मुक्केबाज

भारतअंडर-19 एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिपः 3 गोल्ड, 7 सिल्वर और 4 कांस्य पदक, टीम इंडिया ने कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान और चीन को हराते हुए 14 मेडल पर कब्जा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!