लाइव न्यूज़ :

आई लीग की शुरूआत में सभी की नजरें आईएसएल स्टार मार्शेलिन्हो पर

By भाषा | Updated: December 25, 2021 18:07 IST

Open in App

कोलकाता, 25 दिसंबर राजस्थान युनाइटेड एफसी आई लीग फुटबाल के पहले मैच में रविवार को राउंड ग्लास पंजाब एफसी से खेलेगी तो सभी की नजरें ब्राजील के स्टार मार्शेलिन्हो लेइटे परेरा पर होगी ।

मार्शेलिन्हो ने इंडियन सुपर लीग में 2016 में अपने पदार्पण सत्र में ही 10 गोल करके गोल्डन बूट जीता था ।

दिल्ली डायनामोस के साथ शुरूआत करने के बाद पुणे सिटी एफसी, हैदराबाद एफसी, ओडिशा एफसी और एटीके मोहन बागान के लिये खेल चुके मार्शेलिन्हो 79 मैच में 33 गोल कर चुके हैं ।

अब वह आरयूएफसी के लिये खेलेंगे जो आई लीग के लिये क्वालीफाई करने वाली राजस्थान की पहली टीम है ।

ब्राजील के इस स्टार खिलाड़ी ने कहा ,‘‘ यह नयी टीम है और मैं युवा खिलाड़ियों के लिये मिसाल पेश करना चाहता हूं । इसके साथ ही अपने खेल का पूरा मजा भी लेना चाहता हूं ।’’

दूसरी ओर पंजाब के पास इंग्लैंड के डिफेंडर जोसेफ यार्ने, स्पेन के मिडफील्डर जोसेबा बेइतिया , इंग्लैंड के स्ट्राइकर कुर्तिस जी जैसे सितारे हैं ।

पहले दिन के अन्य मैच में गोकुलम केरला का सामना पूर्व चैम्पियन चर्चिल ब्रदर्स से होगा । वहीं अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ की डेवलपमेंटल टीम इंडियन एरोज की टक्कर ट्राउ एफसी से होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!