लाइव न्यूज़ :

चर्चिल ब्रदर्स को हराकर उलटफेर करने उतरेगी आइजोल एफसी की टीम

By भाषा | Updated: February 2, 2021 16:39 IST

Open in App

कल्याणी (पश्चिम बंगाल), दो फरवरी शानदार फॉर्म में चल रही आइजोल एफसी की टीम बुधवार को यहां शीर्ष पर चल रहे चर्चिल ब्रदर्स के खिलाफ होने वाले आईलीग फुटबॉल मुकाबले में अपनी जीत की लय बरकरार रखने के इरादे से उतरेगी।

चर्चिल से चार अंक पीछे चल रही आइजोल एफसी की टीम कल्याणी म्यूनिसिपल स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में जीत के साथ शीर्ष टीम और अपने बीच के अंकों के अंतर को कम करना चाहेगी।

पिछले मैच में नेरोका एफसी को 2-1 से हराने वाली आइजोल एफसी ने दिखाया कि उसके बाद आक्रमण और रक्षण का अच्छा मिश्रण है।

चर्चिल ब्रदर्स की टीम हालांकि टूर्नामेंट में अब तक अजेय है और उसके खिलाफ आइजोल एफसी की असली परीक्षा होगी।

ट्राउ एफसी के खिलाफ पिछले मुकाबले में 1-1 से ड्रॉ के दौरान चोटों के कारण चर्चिल की टीम को पहले हाफ में तीन खिलाड़ियों को बदलना पड़ा था जिसमें शीर्ष स्कोरर क्लेविन जूनिगा भी शामिल थे।

इसके बावजूद चर्चिल की टीम ने कमजोर होने का कोई संकेत नहीं दिया और गेंद को अधिक समय अपने कब्जे में रखने के अलावा मौके भी बनाए।

चार अंक की बढ़त बनाकर शीर्ष पर चल रही चर्चिल की टीम अगर कल जीत दर्ज करती है तो उसकी बढ़त सात अंक की हो जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

भारतलाल आतंक का ऐसे हुआ अंत

विश्वट्रंप सरकार को मुनीर से खतरा! ईरान के हितों को बढ़ावा देने का बड़ा आरोप; अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

भारतNoida Labour Protest: नोएडा में हिंसक विरोध प्रदर्शन का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, यूपी STF ने तमिलनाडु से दबोचा

विश्वउत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से हड़कंप! जापान और दक्षिण कोरिया हाई अलर्ट पर, PM ताकाइची ने कसी कमर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!