लाइव न्यूज़ :

ऐश्वर्य पिस्से ने लगातार पांचवी राष्ट्रीय रैली चैंपियनशिप जीती

By भाषा | Updated: December 14, 2021 18:02 IST

Open in App

कोयंबटूर, 14 दिसंबर महिला मोटरसाइकिल रेसर ऐश्वर्य पिस्से ने तमिलनाडु के केथनूर में पांचवें चरण में भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए लगातार पांचवीं बार राष्ट्रीय रैली चैंपियनशिप का खिताब जीता।

टीवीएस रेसिंग फैक्टरी की राइडर ऐश्वर्य ने दोपहिया वाहनों के लिये एफएमएससीआई भारतीय राष्ट्रीय रैली चैंपियनशिप के महिलाओं के वर्ग में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा और कुल आठवां राष्ट्रीय खिताब हासिल किया।

विश्व कप 2019 की विजेता ऐश्वर्य ने कोयंबटूर में रैली के पहले चारों चरण में जीत दर्ज की थी। पांचवें चरण में जीत से उनके कुल अंकों की संख्या 125 हो गयी है और उन्होंने एक चरण पहले ही खिताब अपने नाम सुरक्षित कर दिया।

रविवार को उन्होंने सभी चार चरणों में सबसे तेज समय निकाला था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!