लाइव न्यूज़ :

एआईएफएफ ने अंडर-17 महिला टीम के खिलाड़ियों को सीनियर टीम में मौका देने का भरोसा दिया

By भाषा | Updated: November 18, 2020 21:44 IST

Open in App

... फिलेम दीपक सिंह ...

नयी दिल्ली, 18 नवंबर फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप (2020) के रद्द होने के बाद कई भारतीय खिलाड़ियों का भविष्य मौका मिलने से पहले ही अधर में अटक गया जबकि टीम के मुख्य कोच थॉमस डेनेरबी के करार को आगे बढ़ाया जा सकता है।

खिलाड़ियों को लग रहा है कि इतने लंबे समय तक कड़ी तैयारी करने के बाद भी उन्हें इस आयुवर्ग टूर्नामेंट में मौका नहीं मिलेगा, उन्हें अपने भविष्य को लेकर भी चिंता भी है।

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने बुधवार को हालांकि इन खिलाड़ियों को आश्वासन दिया कि निकट भविष्य में सीनियर टीम में चयन के लिए उनके नामों पर विचार किया जाएगा।

एआईएफएफ के महासचिव कुशल दास ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘इस टीम में कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका जन्म 2005 में हुआ है और मेरा मानना है कि वे 2022 में होने वाले विश्व कप में खेलने के पात्रा होंगे। फीफा ने अभी अंडर-17 महिला विश्व कप 2022 के लिए आयु तय नहीं किये है लेकिन मेरा मानना है कि इसमें 2005 से 2007 के बीच जन्म लेने वाले खिलाड़ियों को मौका मिलेगा। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ ये सभी खिलाड़ी महिला फुटबॉल विकसित करने की समग्र योजना का हिस्सा हैं। वे राष्ट्रीय शिविर का हिस्सा बने रहेंगे।’’

उन्होंने बताया, ‘‘ यह टीम मार्च 2021 में एएफसी (एशियाई फुटबॉल परिसंघ) अंडर-20 महिला एशियाई कप क्वालीफायर के पहले चरण में भाग लेने वाली कोर टीम होगी। ’’

भारत में इस विश्व कप का आयोजन इस साल नवंबर में होना था लेकिन कोविड-19 के कारण उसे अगले साल (2021) फरवरी- मार्च के लिए स्थगित कर दिया था। फीफा ने हालांकि मंगलवार को इसे रद्द कर दिया और 2022 में होने वाले अगले टूर्नामेंट की मेजबानी भारत को सौप दी।

दास ने संकेत दिया कि टीम के मुख्य कोच डेरेनबी के करार को बढ़ाया जाएगा और वह 2022 सत्र तक भारतीय टीम से जुड़े रहेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमारा मानना ​​है कि डेरेनबी अंडर -17 विश्व कप टीम के लिए सही कोच हैं। उनके पास अब भारत का अनुभव भी है। उनका रिकार्ड और सहायक कर्मचारियों के साथ तालमेल बहुत अच्छा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!