लाइव न्यूज़ :

वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप: सोनिया चहल ने जीता सिल्वर मेडल, फाइनल में जर्मन मुक्केबाज से हारीं

By विनीत कुमार | Updated: November 24, 2018 17:59 IST

हरियाणा की 21 साल की सोनिया चहल को जर्मनी की मुक्केबाज ओर्नेला गैब्रियेल ने 4-1 से हराया।

Open in App
ठळक मुद्देवर्ल्ड चैम्पियनशिप में पहली खेल रही थीं सोनिया चहलहरियाणा की रहने वाली हैं महिला बॉक्सर हैं 21 साल की सोनिया

नई दिल्ली: भारत की सोनिया चहल को विमेंस वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के 57 किलोग्राम वर्ग के फाइनल मे हारकर सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा है। हरियाणा की 21 साल की सोनिया को दिल्ली के केडी जाधव स्टेडियम में शनिवार को जर्मनी की मुक्केबाज ओर्नेला गैब्रियेल ने 4-1 से हराया। 

अपना पहला वर्ल्ड चैम्पियनशिप में हिस्सा ले रहीं सोनिया ने सेमीफाइनल में शुक्रवार को नॉर्थ कोरिया की जोन सन ह्वा को 5-0 से हराया था।

इससे पहले भारत की स्टार महिला मुक्केबाज मैरी कॉम ने इतिहास रचते हुए छठी बार वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप का गोल्ड मेडल जीता। तीन बच्चों की मां 35 साल की मैरी कॉम ने लाइट फ्लाइवेट 48 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में यूक्रेन की हैना अखोटा को 5-0 से हराकर खिताब जीता।

इसके साथ ही मैरी कॉम 6 बार वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप जीतने वाली पहली महिला मुक्केबाज बन गई हैं। मैरी कॉम ने इससे पहले वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में अपना आखिरी मेडल 2010 में जीता था।

टॅग्स :मुक्केबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

भारतविश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स में 20 पदक, सोना ही सोना?, 09 स्वर्ण, 06 रजत और 05 कांस्य, भारतीय मुक्केबाजों ने चीन और इटली को धुना

भारतWorld Boxing Cup 2025: मीनाक्षी हुड्डा, प्रीति पवार ने वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स जीते गोल्ड मेडल

भारतकौन हैं जैस्मीन लंबोरिया?, विश्व खिताब जीतने वाली केवल तीसरी भारतीय मुक्केबाज

भारतअंडर-19 एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिपः 3 गोल्ड, 7 सिल्वर और 4 कांस्य पदक, टीम इंडिया ने कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान और चीन को हराते हुए 14 मेडल पर कब्जा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!