लाइव न्यूज़ :

अहमद बिन अली स्टेडियम फीफा विश्व कप के लिए तैयार

By भाषा | Updated: December 19, 2020 19:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 दिसंबर कतर के 48वें राष्ट्रीय दिवस के मौके पर आमिर कप फाइनल की मेजबानी करने वाले अल रयान स्थित अहमद बिन अली स्टेडियम को फीफा विश्व कप 2022 की मेजबानी के लिए पूरी तरह से तैयार चौथे स्थल के रूप में पेश किया गया।

फीफा विश्व कप के लिए खलीफा इंटरनेशनल स्टेडियम, अल जानोब और एजुकेशन सिटी स्टेडियम को पहले ही तैयार घोषित किया जा चुका है। लगभग 40 हजार दर्शकों की क्षमता वाले अहमद बिन अली स्टेडियम को अंतिम-16 राउंड तक कुल सात मैचों की मेजबानी का अधिकार दिया गया है।

यहां जारी विज्ञप्ति के मुताबिक आमिर कप फाइनल से पहले आयोजित शानदार समारोह में संगीत, सास्कृतिक प्रदर्शन और नायाब विजुअल इफेक्ट्स दिखाए गए। इस मौके पर फीफा अध्यक्ष गियानी इंफैंटीनो भी स्टेडियम में मौजूद थे।

इंफैंटीनो ने कतर 2022 के एक और टूर्नामेंट स्थल के सफल निर्माण पर आयोजन समिति की सराहना की। उन्होंने विज्ञप्ति में कहा, “ अहमद बिन अली स्टेडियम फुटबाल का एक शानदार स्थल है। यहां का माहौल लाजवाब है क्योंकि स्टेडियम की सीटें पिच के काफी करीब हैं। सामाजिक दूरी बरकरार रखते हुए मैंने खेल के जुनून को महसूस किया। मुझे यकीन है कि 2022 में जब कतर विश्व कप की मेजबानी कर रहा होगा तब यह स्टेडियम बेहतरीन फुटबॉल परिसर साबित होगा।”

भारत की सबसे बड़ी निर्माण फर्म लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड (एल एंड टी) ने कतर के ठेकेदार अल बालाघ ट्रेडिंग एंड कॉन्ट्रैक्टिंग के साथ मिलकर इसका निर्माण किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 21 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारतफ्री में पढ़ें विदेश के टॉप विश्वविद्यालयों में! भारत सरकार दे रही है 125 छात्रों को स्कॉलरशिप, जानें कैसे करें अप्लाई

पूजा पाठRashifal 21 April 2026: इन 4 राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा आज का दिन, जीवन में आएगी खुशहाली

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!