लाइव न्यूज़ :

तोक्यो ओलंपिक के लिये अडाणी समूह भी भारतीय दल के प्रायोजकों में

By भाषा | Updated: July 23, 2021 21:04 IST

Open in App

तोक्यो, 23 जुलाई भारतीय ओलंपिक संघ ने शुक्रवार को अडाणी समूह के साथ तोक्यो खेलों के लिये भारतीय दल के प्रायोजक के तौर पर करार किया ।

  तोक्यो में मौजूदा आईओए महासचिव राजीव मेहता ने इसकी घोषणा की ।

मेहता ने ट्वीट किया ,‘‘ हमें यह बताते हुए अपार हर्ष हो रहा है कि अडाणी समूह ओलंपिक के लिये आईओए के प्रायोजकों में से एक होगा । अडाणी ने हमसे भविष्य में भी सहयोग का वादा किया है ।’’

इससे पहले आईओए ने अमूल, एमपीएल स्पोटर्स फाउंडेशन, जेएसडब्ल्यू स्पोटर्स समेत कई निजी कंपनियों के साथ करार किये हैं ।

ओलंपिक से पहले चीनी ब्रांड लि निंग के साथ भारतीय टीम के आधिकारिक किट प्रायोजक के तौर पर करार आईओए ने तोड़ दिया था ।

अडाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अडाणी ने कहा कि उनका संगठन भारतीय खिलाड़ियों को ओलंपिक के सपने साकार करने में मदद पर सम्मानित महसूस कर रहा है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ सबसे बड़े खेल आयोजन के साथ दुनिया जागने लगी है, उगते सूरज के देश से इसका बेहतर आयोजन कहां होता।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ तोक्यो ओलंपिक मानव जिजीविषा का प्रेरक प्रमाण है। अडाणी समूह अपने देश के एथलीटों का समर्थन करने पर सम्मानित महसूस कर रहा है। जय हिन्द।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!