लाइव न्यूज़ :

37th National Games 2023: सुखविंदर सिंह और हेमा सरदेसाई दिखाएंगे जलवा, विंड सर्फर कात्या इडा कोएल्हो पीएम मोदी को मशाल सौंपेंगी, देखें शेयडूल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 25, 2023 19:22 IST

37th National Games 2023: मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने जानकारी दी। गोवा के खेल अनूठे होंगे। प्रधानमंत्री मोदी 26 अक्टूबर को शाम को 6 . 30 पर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेलों का उद्घाटन करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देखेल 28 स्थानों पर होंगे और 43 स्पर्धाओं में 10000 से अधिक एथलीट भाग लेंगे।मुख्यमंत्री ने कहा कि गोवा के पांच देसी खेल भी होंगे।साइकिलिंग और गोल्फ की स्पर्धाएं दिल्ली में होंगी ।

37th National Games 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीगोवा में 26 अक्टूबर को 37वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करेंगे। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि गोवा में जन्मी भारतीय पेशेवर विंड सर्फर कात्या इडा कोएल्हो 37वें राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मशाल सौंपेंगी।

सावंत ने कहा ‘‘फतोर्दा के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में पांच घंटे तक चलने वाले भव्य उद्घाटन समारोह में सुखविंदर सिंह और राज्य की हेमा सरदेसाई सहित प्रसिद्ध कलाकार प्रदर्शन करेंगे।’’ भाग लेने वाली 28 टीमों के एथलीट परेड करेंगे। 26 अक्टूबर से नौ नवंबर तक चलने वाले इस महाकुंभ में विभिन्न खेलों के लगभग 10,000 एथलीट भाग लेंगे।

सावंत ने कहा, इसमें 600 कलाकार भाग लेंगे जो राष्ट्रीय एकता की थीम पर आधारित होगा। सावंत ने कहा, ‘‘अरुणाचल प्रदेश, असम और ओडिशा के खेल मंत्री उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम वर्ष 2009 से इन खेलों के आयोजन का इंतजार कर रहे थे। 12 साल बाद हम इन खेलों की मेजबानी कर रहे हैं।’’

मुख्यमंत्री ने बताया कि गोवा पहली बार राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करेगा। उन्होंने कहा, ‘यह जीत या हार के बारे में नहीं है बल्कि खेलों में भागीदारी अधिक महत्वपूर्ण है।’ सावंत ने कहा कि खेलों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए इस मशाल को गोवा के हर हिस्से में ले जाने के साथ अन्य राज्यों में भी इसे ले जाया जायेगा।

इंडियन गोल्फ यूनियन (आईजीयू) और दिल्ली गोल्फ क्लब (डीजीसी) संयुक्त रूप से राष्ट्रीय खेलों के तहत खेले जाने वाले गोल्फ स्पर्धा का आयोजन पांच से नौ नवंबर के बीच नयी दिल्ली में करेगे। राष्ट्रीय खेलों का आयोजन गोवा में होगा। गोल्फ स्पर्धा की दिल्ली में मेजबानी को लेकर डीजीसी के अध्यक्ष के के बजोरिया ने कहा, ‘‘आईजीयू के साथ मिलकर हम लोग राष्ट्रीय खेलों के गोल्फ स्पर्धा का आयोजन कर रहे हैं।

हमारा उद्देश्य है कि खेल को बढ़ावा देने वाले सभी को साथ लेकर चलने का हैं। हम इस आयोजन के लिए आईजीयू से कोई फीस नहीं ले रहे है।’’ इंडियन गोल्फ यूनियन भारत में गोल्फ की सबसे बड़ी संस्था है जो अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में भेजे जाने वाली भारतीय टीमों का चयन करती है।

टॅग्स :राष्ट्रीय खेलगोवानरेंद्र मोदीमहाराष्ट्रप्रमोद सावंत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!