लाइव न्यूज़ :

इतिहास में 13 जून : उपहार सिनेमा में फिल्म देखने आए लोगों पर टूटा आग का कहर, 59 लोगों की हुई थी मौत

By भाषा | Updated: June 13, 2019 07:34 IST

Open in App
ठळक मुद्दे2005: पॉपस्टार माइकल जैक्सन 13 साल के बच्चे के यौन उत्पीड़न मामले में बरी। 1997 : राजधानी दिल्ली के उपहार सिनेमा में शो के दौरान आग लगने से 59 लोगों की मौत।

आज का दिन कहने को तो साल के बाकी दिनों की तरह ही एक सामान्य सा दिन है, लेकिन यह वही दिन है जो 22 बरस पहले दक्षिण दिल्ली के उपहार सिनेमा में ‘बॉर्डर’ फिल्म देखने पहुंचे बहुत से लोगों के जीवन का अंतिम दिन साबित हुआ था। दरअसल शो के दौरान सिनेमाघर के ट्रांसफॉर्मर कक्ष में आग लग गई, जो तेजी से अन्य हिस्सों में फैली। आग की वजह से 59 लोगों की मौत हो गई, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी थे। घटना की जांच के दौरान पता चला था कि सिनेमाघर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे।

देश दुनिया के इतिहास में 13 जून की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1290 : खिलजी प्रमुख जलालुद्दीन फिरोजशाह दिल्ली की गद्दी पर बैठा और इसके साथ ही गुलाम वंश के शासन का अंत हुआ। लंबे समय से अफगानिस्तान में बसे खिलजी कबीले ने 1320 तक शासन किया।

1731 : स्वीडिश ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना।

1757: बंगाल, बिहार और उड़ीसा के नवाब सिराजुद्दौला से युद्ध करने के लिए ईस्ट इंडिया कंपनी के रॉबर्ट क्लाइव ने मुर्शिदाबाद की तरफ कूच किया। उस समय उनके पास 1000 यूरोपीय और 2000 भारतीय सैनिकों के अलावा आठ तोपें थीं।

1888: अमेरिकी कांग्रेस ने श्रम विभाग का गठन किया।

1909 : केरल के पालाघाट में ई एम एस नंबूदरिपाद का जन्म।

1932: ब्रिटेन ने 72 वर्षों तक स्वेज नहर का नियंत्रण अपने कब्जे में रखने के बाद उसे मिस्र को सौंपा।

1940 : देश के महान क्रांतिकारी ऊधम सिंह को लंदन में फांसी दी गई। उन्हें जनरल ओ डायर की हत्या का दोषी ठहराया गया। जनरल डायर जलियांवाला बाग की त्रासदी के समय पंजाब का गवर्नर था और ऊधम ने उस हत्याकांड का बदला लेने के लिए जालिम की जान ली थी।

1943 : नेताजी सुभाष चंद्र बोस जर्मनी से तोक्यो पहुंचे।

1997 : राजधानी दिल्ली के उपहार सिनेमा में शो के दौरान आग लगने से 59 लोगों की मौत।

2002: अमेरिका ने एंटी-बालिस्टिक मिसाइल संधि से खुद को अलग किया।

2005: पॉपस्टार माइकल जैक्सन 13 साल के बच्चे के यौन उत्पीड़न मामले में बरी।

2006: नाइजीरिया और कैमरून ने सीमा विवाद पर समझौता किया।

2012: पाकिस्तान के प्रसिद्ध गजल गायक मेंहदी हसन का निधन। 

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi: जाफराबाद में सड़क पर झड़प, गोलीबारी के बाद 3 गिरफ्तार

भारतIndiGo Flights Cancelled: इंडिगो ने दिल्ली से सभी फ्लाइट्स आज रात तक की बंद, यात्रियों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी

भारतDelhi Traffic Advisory: पुतिन के दौरे को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन रास्तों पर जाने की मनाही; चेक करें

भारतIndiGo Flight Crisis: 8 एयरपोर्ट पर 100 से ज्यादा उड़ानें रद्द, यहां देखें दिल्ली-मुंबई समेत शहरों की इंडिगो फ्लाइट लिस्ट

भारतPutin visit India: पीएम मोदी और पुतिन के बीच होगा प्राइवेट डिनर, मेजबानी के लिए पीएम तैयार

मोटर स्पोर्ट्स अधिक खबरें

मोटर स्पोर्ट्सदिल्ली कोर्ट ने यौन उत्पीड़न के आधार पर पूर्व WFI प्रमुख बृजभूषण सिंह के खिलाफ आरोपों को मंजूरी दी

मोटर स्पोर्ट्समंदिर तोड़कर मस्जिद बनाने के इल्जाम से ‘अब बरी हो चुका है’ बाबर : अरशद मदनी

मोटर स्पोर्ट्सCyclone Biporjoy: 125 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा, टकराया समुद्री चक्रवात ‘बिपरजॉय’, गुजरात और मुंबई में बारिश, पेड़ गिरे और बिजली गुल, देखें वीडियो

मोटर स्पोर्ट्सकुशवाहा ने दो साल पहले नीतीश कुमार से बंद कमरे में हुई बातचीत को किया सार्वजनिक, आरसीपी सिंह के साथ करेंगे गठजोड़, जानें

मोटर स्पोर्ट्सनीरज चोपड़ा का एक और कारनामा, लुसाने डायमंड लीग मीट का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बने, विश्व चैम्पियनशिप के लिए क्वालिफाई