लाइव न्यूज़ :

एक पैसेंजर ने बदली ओला ड्राइवर की किस्मत, स्टेयरिंग छोड़ थामा आर्मी का साथ

By भारती द्विवेदी | Updated: March 4, 2018 18:00 IST

कर्नल की बातों से प्रभावित होकर ओम पैथाने ने एसएसबी का एग्जाम दिया। फिलहाल वो ट्रेनिंग पर है।

Open in App

नई दिल्ली, 4 मार्च: सोशल मीडिया पर एक ट्वीट वायरल हो रहा है। ये ट्वीट है मेजर गौरव आर्य का। मेजर गौरव आर्य ने अपने इस ट्वीट में जो बातें लिखी हैं वो हर किसी के लिए प्रेरणादाायक है। मेजर लिखते हैं- 'पुणे में एक ओला ड्राइवर गरीब से लड़ रहा था। अपने परिवार का पेट पालने के लिए वो ओला चलाता था। एक दिन उसके गाड़ी में एक कर्नल बैठे। दोनों के बीच बातचीत हुई। ओला ड्राइवर कर्नल की बातों से इतना प्रभावित हुआ कि उसने एसएसबी की परीक्षा दी और ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी ज्वाइन किया। कैंडेट ओम पैथाने 10 मार्च को भारतीय सेना के अफसर के नाते मार्च पर निकलेंगे।'

मेजर गौरव आर्य के इस पोस्ट को अब लगभग 10 हजार लोगों ने लाइक किया है। वहीं लगभग चार हजार लोगों ने उनके ट्वीट को रिट्वीट किया है। शिव नाम के एक यूजर्स ने लिखा है- सर पिछले साल मेरे साथ ठीक इसी तरह के हालात बने। मैं गुवाहाटी में टैक्सी से जा रहा था। टैक्सी ड्राइवर का बेटा मेरे बातों से प्रभावित होकर आर्मी ज्वाइन करने के लिए प्रेरित हुआ। अब वो बिहार रेजिमेंट सेंटर में प्रशिक्षण ले रहा है। 

डॉक्टर प्रशांत नैय्यर नाम के यूजर लिखते हैं कि मेरी शुभकामनाएं ओम के साथ है। साथ ओम को प्रेरित करने वाले कर्नल को सलाम।

मणि पी. लिखते हैं कि ओला से ओटीए (ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी) का सफर। सलाम।

एमएस श्रीनिवास राव लिखते हैं कि अब तक सुनी गई कहानियों में सबसे बेहतर कहानी। ये महान लड़का को जनरल बनना चाहिए और उस कर्नल का शुक्रिया जिसने उसे प्रेरित किया। उन्हें आर्मी जीप में ना सफर करके ओला में ही सफर करना चाहिए।

ओम पैथाने का ओला ड्राइवर से सशस्त्र सीमा बल तक सफर सच में प्रेरणादायक है। 

टॅग्स :वायरल कंटेंटभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतTerrorist Killed: जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, उरी में पाक आतंकी ढेर; हथियार और गोला-बारूद बरामद

फील गुड अधिक खबरें

फील गुड"किडोक्रेसी-कोख से लेकर कौशल तक की यात्रा!"

फील गुडविदेश में तिरंगे का सम्मान, सरावगी परिवार की प्रेरणादायक कहानी

फील गुडSurendranagar: कौन हैं जीत शाह?, कोविड लॉकडाउन में ऐसे किया कारनामा

फील गुडराजस्थानः कौन हैं मेघा जैन?, सोशल मीडिया में छा गईं...

फील गुडडिजिटल मार्केटिंग के जरिए अपना बिजनेस बढ़ाया, जानें कौन हैं धुरधंर