लाइव न्यूज़ :

महिला ने महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत वापस ली

By भाषा | Updated: January 22, 2021 13:55 IST

Open in App

मुंबई, 22 जनवरी महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री धनंजय मुंडे पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला ने अपनी शिकायत वापस ले ली है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, महिला ने जांच अधिकारी को बताया कि वह मुंडे के खिलाफ शिकायत वापस ले रही है, लेकिन उसने कोई कारण नहीं बताया।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शिकायतकर्ता को इस संबंध में एक नोटरीकृत हलफनामा सौंपने को कहा है।

महिला ने सामाजिक न्याय मंत्री मुंडे (45) के खिलाफ 11 जनवरी को शिकायत देकर उनपर 2006 में शादी के नाम पर दुष्कर्म करने और यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था।

पुलिस ने जांच शुरू की थी और महिला अपना बयान दर्ज कराने के लिए ओशिवरा थाने पहुंची थी।

राकांपा के नेता मुंडे ने दुष्कर्म के आरोपों से इनकार किया था और इसे उन्हें ‘ब्लैकमेल’ करने का प्रयास बताया था। हालांकि, मंत्री ने माना था कि उनका शिकायतकर्ता की बहन के साथ संबंध था।

यह मामला सामने आने के बाद भाजपा ने मंत्रिमंडल से मुंडे के इस्तीफे की मांग की थी। हालांकि, राकांपा ने आरोप साबित होने तक मुंडे के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई से इनकार किया था।

घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राकांपा के अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि मुंडे के खिलाफ दुष्कर्म के आरोपों की असलियत सामने आने तक इंतजार करने का निर्णय सही था।

पवार ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि ‘‘ राज्य की महाविकास अघाड़ी नेतृत्व वाली सरकार को गिराने का प्रयास दिल्ली से हो रहा है।’’

पूर्व केंद्रीय मंत्री पवार ने कहा कि राज्य सरकार पांच साल का अपना कार्यकाल पूरा करेगी। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने (महिला) शिकायत वापस लेने की खबरें देखी हैं। मुझे विस्तार से नहीं पता है, लेकिन मुंडे और अधिकारियों से बात करने के बाद हमें लगा था कि पहले घटना की असलियत का पता लगाने की जरूरत है।’’

शुरुआत में दुष्कर्म के आरोपों को गंभीर बताने वाले राकांपा प्रमुख ने कहा कि मामले में कुछ दस्तावेज देखने के बाद पार्टी ने आरोपों की विस्तृत जांच की पैरवी की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग