लाइव न्यूज़ :

उद्धव ठाकरे ने किया साफ, नहीं टूटेगा शिवसेना-भाजपा का गठबंधन, मीडिया पर लगाये ये आरोप

By भाषा | Updated: September 20, 2019 18:30 IST

शिवसेना के वरिष्ठ नेता और राज्य सरकार में मंत्री दिवाकर रावटे ने हाल में कहा था कि अगर शिवसेना को 50 फीसदीं सीटें नहीं मिली तो भाजपा से गठबंधन टूट जाएगा।

Open in App

 शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को कहा कि अगले महीने होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव शिवसेना-भाजपा मिलकर लड़ेंगे और सीट बंटवारे के फार्मूले को अगले दो दिन में घोषित कर दिया जाएगा। अगले महीने होने वाले चुनाव के मद्देनजर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ हुई बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में ठाकरे ने कहा, लोकसभा चुनाव के दौरान फार्मूला तय हुआ था, जब दोनों पार्टियों ने चुनाव पूर्व गठबंधन किया था।

उद्धव ने कहा, ‘‘ यह मीडिया है जो दोनों दलों के 135-135 सीटों पर चुनाव लड़ने की रिपोर्ट प्रसारित कर रहा है।’’ इस बैठक से पहले शिवसेना सचिव अनिल देसाई ने कहा कि 22 सितंबर को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के मुंबई दौरे के दिन या उससे पहले गठबंधन की घोषणा कर दी जाएगी।

288 सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव में शिवसेना के 126 सीटों पर और भाजपा के 162 सीटों पर लड़ने संबंधी रिपोर्ट पर देसाई ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि सीट बंटवारे पर फैसला ठाकरे और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस करेंगे।

शिवसेना के वरिष्ठ नेता और राज्य सरकार में मंत्री दिवाकर रावटे ने हाल में कहा था कि अगर शिवसेना को 50 फीसदीं सीटें नहीं मिली तो गठबंधन टूट जाएगा। कुछ दिन पहले शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा था, ‘‘ भाजपा को 50-50 के फार्मूले का सम्मान करना चाहिए जो शाह और फडणवीस की उपस्थिति में तय किया गया था। उल्लेखनीय है कि सीट बंटवारे पर सहमति नहीं बन पाने के कारण शिवसेना 2014 में विधानसभा चुनाव अकेले लड़ी थी। इसके बाद अक्टूबर में भाजपा ने सरकार बनाई और शिवसेना उसी साल उसमें शामिल हुई। 

टॅग्स :उद्धव ठाकरेमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिव सेनाShiv Sena
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतभाजपा में ‘लॉटरी’ बार-बार नहीं खुलती

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग