लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे गुट की नेता मनीषा कायंदे को शिवसेना (यूबीटी) के प्रवक्ता पद से किया गया बर्खास्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 18, 2023 20:09 IST

मनीषा कायंदे को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए पार्टी प्रवक्ता के पद से बर्खास्त किया गया है। वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना शामिल होंगी।

Open in App
ठळक मुद्देउन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए पार्टी प्रवक्ता के पद से बर्खास्त किया गया वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना शामिल होंगीशिंदे गुट प्रवक्ता ने कहा, कायंदे कई अन्य नेताओं के साथ शामिल होंगी

मुंबई: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की नेता एवं विधान पार्षद मनीषा कायंदे को पार्टी के प्रवक्ता पद से बर्खास्त कर दिया गया है। उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए पार्टी प्रवक्ता के पद से बर्खास्त किया गया है। वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना शामिल होंगी। शिंदे की पार्टी के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। यह घटनाक्रम उस दिन हुआ, जब शिवसेना (यूबीटी) के नेता उद्धव ठाकरे मुंबई में अपने दल के कार्यकर्ताओं के राज्य स्तरीय सम्मेलन को संबोधित करने वाले हैं। 

शिवसेना (यूबीटी) के नेताओं ने कायंदे पर निशाना साधते हुए कहा कि संगठन में सब कुछ मिलने के बावजूद उन्होंने इसे छोड़ने का फैसला किया। शिवसेना (यूबीटी) के नेता विनायक राउत ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘वह भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) छोड़ने के बाद हमारे साथ आईं, उन्हें सब कुछ मिला और अब चूंकि उन्हें फिर से विधान परिषद में नामित किए जाने की संभावना नहीं है, इसलिए उन्होंने (पार्टी) छोड़ने का फैसला किया।’’ पूर्व विधायक शिशिर शिंदे ने भी शनिवार को ठाकरे नीत पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। 

शिवसेना के प्रवक्ता एवं विधायक संजय शिरसाट ने रविवार को संवाददाताओं से कहा कि कायंदे कई अन्य नेताओं के साथ मुख्यमंत्री शिंदे के आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ में उनकी मौजूदगी में शाम पांच बजे पार्टी में शामिल होंगी। शिरसाट ने शिशिर शिंदे का नाम नहीं लिया, लेकिन दावा किया कि कई अन्य नेता मुख्यमंत्री नीत दल में शामिल होंगे। शिरसाट ने उद्धव ठाकरे गुट को छोड़ने वालों की आलोचना करने, लेकिन अपने नए सहयोगी एवं वंचित बहुजन आघाड़ी (वीबीए) के प्रमुख प्रकाश आंबेडकर के (औरंगाबाद में) मुगल सम्राट औरंगजेब की कब्र पर जाने को लेकर चुप रहने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री ठाकरे की निंदा की। 

कायंदे राज्य विधान परिषद की सदस्य हैं और उनका कार्यकाल 27 जुलाई, 2024 को समाप्त होगा। शिंदे और 39 अन्य शिवसेना विधायकों के महाराष्ट्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री ठाकरे के खिलाफ विद्रोह करने के बाद पिछले साल जून में शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस की महा विकास आघाड़ी सरकार गिर गई थी। इसके बाद शिंदे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सहयोग से मुख्यमंत्री बने और भारत निर्वाचन आयोग ने उनके धड़े को मूल पार्टी का नाम और ‘धनुष-बाण’ चुनाव चिह्न आवंटित किया, जबकि ठाकरे के धड़े को शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नाम दिया गया।

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :उद्धव ठाकरेशिव सेनाएकनाथ शिंदेमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतढोंगी बाबा से जब नेता मिलें, ‘करेला नीम चढ़ा’ हो जाता है !

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग