लाइव न्यूज़ :

उद्धव सरकार ने जारी की कर्जमाफी के लाभार्थियों की पहली सूची, जल्द जारी होगी दूसरी लिस्ट

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 25, 2020 09:27 IST

कर्जमाफी की पहली सूची में 34 जिलों के 68 गांवों के 15 हजार 358 किसानों का समावेश है. सरकार ने दावा किया है कि बिना किसी कागजात के किसानों को कर्जमाफी दी गई है.

Open in App
ठळक मुद्देकर्जमाफी दिए जाने के बाद किसानों को प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा.जिला स्तर पर कर्जमाफी का काम शुरू हो चुका है.

महाविकास आघाड़ी सरकार की ओर से घोषित महात्मा ज्योतिराव फुले कर्जमुक्ति योजना के तहत लाभार्थियों की पहली सूची आज जारी की गई. इसमें 34 जिलों के 68 गांवों के 15 हजार 358 किसानों का समावेश है. सरकार ने दावा किया है कि बिना किसी कागजात के किसानों को कर्जमाफी दी गई है. दूसरी सूची जल्द ही जारी की जाएगी. जिन किसानों के नाम इस सूची में शामिल नहीं हैं, वे कुछ चिंतित नजर आ रहे हैं. उन्हें अगली सूची की प्रतीक्षा है. हालांकि सरकार साफ कर चुकी है कि यह महज पहली सूची है. समय-समय पर सूची जारी की जाएगी.

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने लाभार्थियों की सूची जारी की. पवार ने बताया कि 34 जिलों के दो-दो गांवों के किसानों को पहली सूची में शामिल किया गया है. 9 लाख लाभार्थी किसानों की सूची भी तैयार है. जल्द ही उसे जारी कर दिया जाएगा. राज्य सरकार ने दो लाख रुपए तक कर्ज वाले किसानों को कर्जमाफी देने के लिए कुल 34 लाख 83 हजार 908 बैंक खातों की जानकारी संकलित की. इसके बाद 68 गांवों की सूची जारी की गई है.

कर्जमाफी दिए जाने के बाद किसानों को प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा. जिला स्तर पर कर्जमाफी का काम शुरू हो चुका है. कर्जमाफी के लिए 25 हजार करोड़ रुपए सरकार ने कर्जमाफी के लिए कुल 25 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया है. विधानसभा में आज 24 हजार 723 करोड़ रुपए की पूरक मांगें पेश की गईं. इनमें से कर्जमाफी योजना के लिए 15 हजार करोड़ रुपए रखे जाएंगे.

पिछले सप्ताह सरकार ने आकस्मिक निधि से 10 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया था. इस प्रकार 25 हजार करोड़ रुपए का प्रबंध किया जा रहा है. इस पर 27 फरवरी और 2 मार्च को सदन में चर्चा होगी. इस बीच, जलसंपदा एवं लाभक्षेत्र विकास राज्यमंत्री बच्चू कडू़ ने भरोसा जताया कि कर्जमाफी योजना में किसी तरह भ्रम और अफरा-तफरी की स्थिति नहीं बनेगी.

टॅग्स :उद्धव ठाकरे सरकारउद्धव ठाकरेमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग