लाइव न्यूज़ :

भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच उदयनराजे ने पवार से की मुलाकात

By भाषा | Updated: September 12, 2019 19:23 IST

मराठा क्षत्रप शिवाजी महाराज के वंशज भोसले ने मुंबई में प्रदेश के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस से दो दिन पहले मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री के साथ हुई मुलाकात के बाद भोसले ने पवार से मुलाकात की है। राकांपा नेता धनंजय मुंडे ने बाद में संवाददाताओं को बताया कि प्रदेश में आसन्न विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भोसले और पवार के बीच मुलाकात हुई।

Open in App
ठळक मुद्देपवार साहब और भोसले के बीच आज की बैठक आगामी चुनावों के मद्देनजर राज्य में पार्टी के समग्र प्रचार अभियान के बारे में थी।मुंडे ने कहा कि राकांपा सांसद ने इस तरह का कोई बयान कभी नहीं दिया कि वह सत्तारूढ़ दल में शामिल हो रहे हैं।

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की अटकलों के बीच प्रदेश के सतारा लोकसभा सीट से राकांपा सांसद उदयनराजे भोसले ने आज पार्टी अध्यक्ष शरद पवार के यहां स्थित आवास पर उनसे मुलाकात की।

मराठा क्षत्रप शिवाजी महाराज के वंशज भोसले ने मुंबई में प्रदेश के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस से दो दिन पहले मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री के साथ हुई मुलाकात के बाद भोसले ने पवार से मुलाकात की है। राकांपा नेता धनंजय मुंडे ने बाद में संवाददाताओं को बताया कि प्रदेश में आसन्न विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भोसले और पवार के बीच मुलाकात हुई।

मुंडे ने बताया, ‘‘पवार साहब और भोसले के बीच आज की बैठक आगामी चुनावों के मद्देनजर राज्य में पार्टी के समग्र प्रचार अभियान के बारे में थी।’’ यह पूछे जाने पर कि क्या इस मुलाकात से भोसले के भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर विराम लग जाएगा, मुंडे ने कहा कि राकांपा सांसद ने इस तरह का कोई बयान कभी नहीं दिया कि वह सत्तारूढ़ दल में शामिल हो रहे हैं।’’

विधान परिषद में विपक्ष के नेता ने आरोप लगाया, ‘‘सचाई यह है कि भारतीय जनता पार्टी का खेमा जानबूझकर ऐसी अटकलों को हवा दे रहा है ताकि कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाया जा सके।’’ उन्होंने दोहराया, ‘‘आज की मुलाकात राज्य विधानसभा चुनावों के मद्देनजर रणनीति बनाने के लिए थी ।’’ फड़नवीस ने पिछले महीने कहा था कि अगर भोसले सत्तारूढ़ दल में शामिल होते हैं तो भाजपा को प्रसन्नता होगी। 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शरद पवारदेवेंद्र फड़नवीसDevendra Fadnavis
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग