लाइव न्यूज़ :

इस शख्स ने माता-पिता पर किया केस, कहा- मुझे पैदा करने से पहले मुझसे पूछा क्यों नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 7, 2019 15:37 IST

मामला सामने आने के बाद से इसकी चर्चा दुनियाभर में हो रही है। यह शख्स एंटी नेटलिज्म विचारधारा का प्रचार करता है। एंटी नेटलिज्म का मतलब है बच्चों की पैदाइश का विरोध करना।

Open in App
ठळक मुद्देयह शक्स अपने माता-पिता से बेहद प्यार करता है।फेसबुक पर निहिलानंद नाम से बनाया है पेज।यह शक्स भारतीय बच्चों को सिर्फ ये बताना चाहता है कि बच्चे किसी के कर्जदार नहीं हैं।

दुनियाभर में अजीबो-गरीब मामले सुनने को मिलते हैं। कुछ मामले तो ऐसे होते हैं जिन पर विश्वास करना ही कठिन लगता है। ऐसा ही एक मामला मुंबई से सुर्खियों में आया है। यहां के रहने वाले एक शख्स ने अपने माता-पिता पर केस कर दिया है। इस शख्स ने माता-पिता पर आरोप लगाया है कि उन्होंने उसे पैदा करने से पहले उससे पूछा क्यों नहीं। 27 वर्षीय राफेल सैमुअल नामक यह शख्स अपने माता-पिता से गुस्सा है कि उन्होंने उसे पैदा करने से पहले पूछना बेहतर क्यों नहीं समझा। यह मामला आपको सुनने में भले ही अजीब लगे लेकिन सैमुअल ने सच में ऐसा किया है।

दुनियाभर में हो रही है चर्चा

मामला सामने आने के बाद से इसकी चर्चा दुनियाभर में हो रही है। राफेल सैमुअल ने अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा कि ''मेरी जिंदगी शानदार रही है, लेकिन मुझे ये समझ नहीं आता है कि मैं स्कूल और करियर के झमेले में अपनी जिंदगी क्यों बिताऊं? वह भी तब, जब मैंने इस तरह की जिंदगी की कोई कामना ही नहीं की हो। राफेल का कहना है कि माता-पिता बच्चों को अपनी खुशी के लिए पैदा करते हैं।

राफेल माता-पिता से करता है बेहद प्यार

राफेल सैमुअल ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है कि वह अपने माता-पिता से बेहद प्यार करता है, उनकी बॉन्डिंग भी अच्छी है लेकिन राफेल भारतीय बच्चों को सिर्फ ये बताना चाहते हैं कि बच्चे किसी के कर्जदार नहीं हैं।

फेसबुक पेज का नाम रखा है Nihilanand

सैमुअल एंटी नेटलिज्म विचारधारा का प्रचार करता है। एंटी नेटलिज्म का मतलब है बच्चों की पैदाइश का विरोध करना। इसके लिए इन्होंने फेसबुक पर निहिलानंद (Nihilanand) नाम का पेज बनाया है। इस पेज पर उनके 1400 फॉलोअर्स हैं। एंटी नेटलिज्म एक ऐसी दार्शनिक स्थिति है जो जन्म के लिए एक नाकारात्मक मूल्य को प्रदान करती है। राफेल सैमुअल का मानना है कि इंसान पृथ्वी पर सबसे भयंकर विनाशकारी शक्ति है। इसलिए इंसान को पैदा किया जाना गलत है। राफेल का कहना है कि बच्चे पैदा करने का मतलब है कि किसी इंसान पर उसकी इच्छा के विरुद्ध जबरन जिंदगी थोपना है। सैमुअल ने यूट्यूब पर भी अपना अकाउंट बनाया है जहां वे एंटी नेटलिज्म से संबंधित वीडियोज पोस्ट करते हैं।

टॅग्स :मुंबईमहाराष्ट्रवायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग