लाइव न्यूज़ :

नदी पार करके स्कूल जाते हैं छात्र, शिक्षक, छात्रों के माता-पिता ने नदी पर पुल बनाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 24, 2019 13:39 IST

औरंगाबाद जिला परिषद मुख्यालय में एक ‘डिजाइन फॉर चेंज’ कार्यक्रम शुरू किया था। यहां कई शिक्षकों ने पुल बनाने के लिए उस सीख को लागू करने का फैसला किया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘एक सहयोगी संघपाल इंगले और मैंने उन माता-पिता से संपर्क किया जो मदद के लिए उत्सुक थे। हमने बांस इकट्ठा किया, तार खरीदे और एक सप्ताह में पुल का निर्माण कर दिया।’’

Open in App
ठळक मुद्देअध्यापक दत्ता देवरे ने कहा, ‘‘मानसून के दिनों में, छात्रों की कमी के कारण स्कूल में शायद ही पढ़ाई होती है। स्कूल के पिछले हिस्से में बह रही नदी के पानी का स्तर तीन फुट तक बढ़ जाता है, जिससे बच्चों के उसमें बहने का खतरा बना रहता है।

महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में पर्वतीय इलाके के एक दूरदराज के गाँव में एक स्कूल के शिक्षकों और छात्रों के माता-पिता ने एक छोटी नदी पर बाँस के पुल का निर्माण किया।

नदी से होकर जाने में छात्रों के जीवन को खतरा था। एक शिक्षक ने बताया कि अजंता सतमाला पर्वत शृंखला में बसे निम चौकी खोरे गांव में स्थित प्राथमिक स्कूल की शुरुआत 2001 में हुई थी और लगभग 15 छात्र दो किलोमीटर की दूरी से आते हैं।

एक शिक्षक ने बताया कि मानसून के दौरान, स्कूल के पिछले हिस्से में बह रही नदी के पानी का स्तर तीन फुट तक बढ़ जाता है, जिससे बच्चों के उसमें बहने का खतरा बना रहता है। स्कूल के एक अध्यापक दत्ता देवरे ने कहा, ‘‘मानसून के दिनों में, छात्रों की कमी के कारण स्कूल में शायद ही पढ़ाई होती है।

हमने हाल ही में औरंगाबाद जिला परिषद मुख्यालय में एक ‘डिजाइन फॉर चेंज’ कार्यक्रम शुरू किया था। यहां कई शिक्षकों ने पुल बनाने के लिए उस सीख को लागू करने का फैसला किया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘एक सहयोगी संघपाल इंगले और मैंने उन माता-पिता से संपर्क किया जो मदद के लिए उत्सुक थे। हमने बांस इकट्ठा किया, तार खरीदे और एक सप्ताह में पुल का निर्माण कर दिया।’’ 

 

टॅग्स :इंडियाऔरंगाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग