लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: मोदी सरकार में राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे का दावा- 83.6 लाख परिवारों को मिला आयुष्मान भारत योजना का लाभ

By नितिन अग्रवाल | Updated: November 30, 2019 07:58 IST

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्यमंत्री ने बताया कि आयुष्मान भारत स्वास्थ्य एवं आरोग्य केंद्रों (एबी-एचडब्ल्यूसी) की स्वास्थ्य सेवाएं सभी के लिए पूरी तरह मुफ्त हैं. इसके लिए महाराष्ट्र को 2018-19 में 91.27 करोड़ रु. जारी किए गए.

Open in App
ठळक मुद्दे2019-20 के लिए भी राज्य को 212.18 करोड़ रु. आबंटित किए गए हैं. इस योजना के तहत महाराष्ट्र को 2018-19 में 266.32 करोड़ रु. आबंटित किए गए.

महाराष्ट्र में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) के तहत 83.6 लाख परिवारों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिया गया है. ये सेवाएं योजना के पैनल में शामिल सरकारी और निजी क्षेत्र के अस्पतालों के जरिये दी जा रही हैं.

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्यमंत्री ने बताया कि आयुष्मान भारत स्वास्थ्य एवं आरोग्य केंद्रों (एबी-एचडब्ल्यूसी) की स्वास्थ्य सेवाएं सभी के लिए पूरी तरह मुफ्त हैं. इसके लिए महाराष्ट्र को 2018-19 में 91.27 करोड़ रु. जारी किए गए.

2019-20 के लिए भी राज्य को 212.18 करोड़ रु. आबंटित किए गए हैं. एक सवाल के लिखित जवाब में मंत्री द्वारा लोकसभा में दी गई जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र में एबी-पीएमजेएवाई के तहत लाभार्थी परिवारों की संख्या 83.6 लाख है. इस योजना के तहत महाराष्ट्र को 2018-19 में 266.32 करोड़ रु. आबंटित किए गए.

जबकि 2019-20 के लिए केवल 162.03 करोड़ रु. ही आबंटित किए गए हैं. कांग्रेस के सुरेश धानोरकर के सवाल पर मंत्री ने बताया कि योजना के लिए कुल 19668 अस्पतालों को पैनलबद्ध किया गया है. इनमें 10,574 सरकारी और 9,094 अस्पताल निजी क्षेत्र के हैं.

टॅग्स :महाराष्ट्रजन आरोग्‍य योजनानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

महाराष्ट्र अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप