लाइव न्यूज़ :

Shivaji Wagh nakh: घर आ रहा ‘वाघनख’, सेनापति अफजल खान का वध करने में छत्रपति शिवाजी महाराज ने किया था इस्तेमाल, जानें इसके बारे में

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 9, 2023 16:10 IST

Shivaji Wagh nakh: महाराष्ट्र के संस्कृति मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि सन् 1659 में बीजापुर सल्तनत के सेनापति अफजल खान का वध करने में छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा इस्तेमाल किए गए ‘वाघनख’ (बाघ के पंजे जैसा लोहे का हथियार) को नवंबर में लंदन से भारत लाए जाने की संभावना है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत ब्रिटेन से कूटनीतिक तरीके से ला रहा है।सुधीर मुनगंटीवार एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने के लिए इस महीने के अंत में लंदन जाएंगे।मुनगंटीवार सहमति पत्र पर दस्तखत करने के लिए इस महीने ब्रिटेन जाएंगे।

Shivaji Wagh nakh: 'वाघनख' (बाघ के पंजे जैसा लोहे का हथियार) घर आ रहा है। छत्रपति शिवाजी महाराज ने सन् 1659 में बीजापुर सल्तनत के सेनापति अफजल खान का वध करने में इसका इस्तेमाल किया था। भारत ब्रिटेन से कूटनीतिक तरीके से ला रहा है।

1659 में बीजापुर सल्तनत के सेनापति अफजल खान को मारने के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा इस्तेमाल किए गए बाघ के पंजे के आकार के खंजर को ब्रिटेन के अधिकारी वापस देने पर सहमत हो गए हैं। राज्य के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री सुधीर मुनगंटीवार एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने के लिए इस महीने के अंत में लंदन जाएंगे।

उन्होंने कहा कि 17वीं सदी के मराठा शासक छत्रपति की प्रसिद्ध ‘जगदंबा’ तलवार को भी लंदन के संग्रहालय से वापस लाने की कोशिश की जा रही है। वाघनख को वापस लाने के वास्ते मुनगंटीवार सहमति पत्र पर दस्तखत करने के लिए इस महीने ब्रिटेन जाएंगे। मुनगंटीवार ने कहा, ‘‘पहले चरण में हम वाघनख ला रहे हैं।

यह यहां नवंबर में लाए जाने की संभावना है और हम इसके लिए सहमति पर हस्ताक्षर करने जा रहे हैं। हमारा प्रयास इसे उस दिन लाना है जिस दिन छत्रपति शिवाजी महाराज ने अफजल खान की अंतड़ियां निकाल दी थीं।’’ इस वाघनख को दक्षिण मुंबई के छत्रपति शिवाजी संग्रहालय में रखे जाने की संभावना है।

अफजल खान का वध मराठा इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय है। खान की विशाल सेना को मराठाओं ने गुरिल्ला युद्ध के माध्यम से हरा दिया था। महान मराठा शासक ने इस वाघनख का इस्तेमाल करते हुए खान को मार डाला था (जब वे दोनों वर्तमान सातारा जिले के प्रतापगढ़ किले की सीढ़ियों पर मिले थे)। यह प्रकरण लोककथाओं का हिस्सा बन गया।

मुनगंटीवार ने कहा, ‘‘जब अफजल खान ने भेंट के दौरान शिवाजी महाराज की पीठ में छुरा घोंपा तो शिवाजी महाराज ने वाघनख से क्रूर अफजल खान को मार डाला।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वाघनख हमारे लिए प्रेरणा और ऊर्जा का स्रोत है। इस साल शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक की 350वीं वर्षगांठ है।’’

लंदन स्थित विक्टोरिया एंड अल्बर्ट म्यूजियम में इस वाघनख को रखा गया है। इस संग्रहालय के अनुसार, यह हथियार ईस्ट इंडिया कंपनी के अधिकारी जेम्स ग्रांट डफ (1789-1858) को दिया गया था जिसे तत्कालीन सातारा रियासत का रेसीडेंट (राजनीतिक एजेंट) नियुक्त किया गया था। मराठा साम्राज्य के तत्कालीन पेशवा (प्रधानमंत्री) ने डफ को यह वाघनख दिया था।

टॅग्स :मुंबईBJPनितिन गडकरीब्रिटेनदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग