लाइव न्यूज़ :

शिवसेना ने भाजपा नीत सरकार को कभी अस्थिर नहीं किया: उद्धव

By भाषा | Updated: October 11, 2019 07:17 IST

ठाकरे ने कहा कि जम्मू कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा समाप्त करने के बाद अब केंद्र सरकार से हम ‘‘समान नागरिक संहिता और बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं’’। 

Open in App
ठळक मुद्दे शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी पार्टी ने महाराष्ट्र में भाजपा नीत सरकार को कभी अस्थिर नहीं कियाशिवसेना ने राज्य के विकास में अहम भूमिका निभाई है।

 शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी पार्टी ने महाराष्ट्र में भाजपा नीत सरकार को कभी अस्थिर नहीं किया और उसने राज्य के विकास में हमेशा अहम भूमिका निभाई। ठाकरे की पार्टी को छह महीने पहले औरंगाबाद लोकसभा सीट एआईएमआईएम से हारने के कारण झटका लगा था।

ठाकरे ने कहा, ‘‘जब भगवा गठबंधन ने देशभर में लोकसभा चुनाव में बहुमत हासित किया था, तब औरंगाबाद से वह हार गया था। यहां लोग नाराज थे और इसलिए उन्होंने शिवसेना उम्मीदवार के लिए मतदान नहीं किया। हमने एक चुनाव हारा, लेकिन यहीं सब समाप्त नहीं जो जाता। अब इस गलती को सुधारने का समय आ गया है। हमें भरोसा है कि इस बार यहां (विधानसभा चुनावों में) एआईएमआईएम के उम्मीदवार की जमानत जब्त हो जाएगी।’’

उन्होंने यहां एक रैली में कहा, ‘‘शिवसेना ने राज्य के विकास में अहम भूमिका निभाई है। शिवसेना सुप्रीमो बालासाहेब ठाकरे ने मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे का विचार दिया था, हालांकि (पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री) नितिन गडकरी ने इस परियोजना को पूरा किया।

उन्होंने कहा, ‘‘आज जब समृद्धि राजमार्ग निर्माणाधीन है, तो शिवसेना के एकनाथ शिंदे इसमें अहम भूमिका निभा रहे हैं। हमने इस सरकार को अस्थिर करने की कभी कोशिश नहीं की।’’ ठाकरे ने कहा कि जम्मू कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा समाप्त करने के बाद अब केंद्र सरकार से हम ‘‘समान नागरिक संहिता और बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं’’। 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन २०१९उद्धव ठाकरेशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतभाजपा में ‘लॉटरी’ बार-बार नहीं खुलती

भारतराजनीति में विचारों का अचार डालने की कला

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा