लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: शिवसेना ने किया मुख्यमंत्री पद का दावा, अमित शाह की 'मंजूरी' का हवाला दिया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 12, 2019 08:17 IST

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी नेता मुनगंटीवार ने दावा किया था कि अगला मुख्यमंत्री भाजपा का ही होगा.सेना के एक नेता ने कहा है कि मुख्यमंत्री का पद शिवसेना और भाजपा के पास ढाई- ढाई वर्ष के लिए रहेगा.

महाराष्ट्र वित्त मंत्री सुधीर मुनगंटीवार के दावे के विपरीत युवा सेना के एक नेता ने कहा है कि मुख्यमंत्री का पद शिवसेना और भाजपा के पास ढाई- ढाई वर्ष के लिए रहेगा. उनका यह दावा विधानसभा चुनावों से पहले दोनों दलों के बीच कलह का कारण बन सकता है.

मुनगंटीवार ने दावा किया था कि अगला मुख्यमंत्री भाजपा का ही होगा. भाजपा के वरिष्ठ नेता मुनगंटीवार ने राजनीतिक रूप से संवेदनशील मुद्दा उठाते हुए सोमवार को कहा कि महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री भी उनकी ही पार्टी से होगा. उन्होंने नासिक में संवाददाताओं से कहा, ''अगला मुख्यमंत्री भाजपा से होगा. इस पर भाजपा-शिवसेना गठबंधन में कोई मतभेद नहीं है. इस बार हम 288 सदस्यीय विधानसभा में 220 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेंगे.''

उन्होंने कहा कि सितंबर- अक्तूबर में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा और शिवसेना के बीच जल्द ही सीट बंटवारे पर सहमति बनेगी. बहरहाल, सीट बंटवारे पर शिवसेना के कड़े मोलभाव का संकेत देते हुए युवा सेना के सचिव वरुण सरदेसाई ने दावा किया कि दोनों दलों के पास ढाई - ढाई वर्ष के लिए मुख्यमंत्री का पद रहेगा. युवा सेना के प्रमुख आदित्य ठाकरे के रिश्तेदार सरदेसाई ने ट्वीट किया कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने दोनों दलों के बीच मुख्यमंत्री पद बारी-बारी से रहने की 'मंजूरी' दी है.

टॅग्स :महाराष्ट्रमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा