लाइव न्यूज़ :

Sharad pawar vs Ajit pawar: मेरी आलोचना कीजिए, पिता के खिलाफ कतई बर्दाश्त नहीं करूंगी, पवार की बेटी सुप्रिया ने बागी चचेरे भाई अजित पर किया पलटवार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 6, 2023 15:34 IST

Sharad pawar vs Ajit pawar: महाराष्ट्र एमसीपी में रार तेज हो गया है। शरद पवार की बेटी और सांसद सुप्रिया सुले ने अजित पवार पर हमला तेज कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देराकांपा के प्रतिद्वंद्वी गुटों ने शक्ति प्रदर्शन के लिए अलग-अलग बैठकें कीं।सी महिला हैं जो छोटी-छोटी दर्दभरी बातों पर भावुक हो सकती हैं।82 साल के हो चुके शरद पवार कब रुकेंगे।

Sharad pawar vs Ajit pawar: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार की बेटी एवं लोकसभा सदस्य सुप्रिया सुले ने अपने बागी चचेरे भाई अजित पवार पर पलटवार करते हुए कहा कि वह अपने पिता के खिलाफ एक भी शब्द बर्दाश्त नहीं करेंगी। अजित पवार और शरद पवार के नेतृत्व वाले राकांपा के प्रतिद्वंद्वी गुटों ने शक्ति प्रदर्शन के लिए अलग-अलग बैठकें कीं।

इस दौरान उनके बीच तीखी बयानबाजी देखने को मिली। सुले ने कहा, “कोई मेरी या किसी अन्य व्यक्ति की आलोचना कर सकता है, लेकिन मैं अपने पिता के खिलाफ इसे कतई बर्दाश्त नहीं करूंगी....वह पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए पिता से भी बढ़कर हैं।”

सुले ने नवंबर 2019 की सुबह के शपथ ग्रहण समारोह का भी जिक्र किया, जब देवेंद्र फड़नवीस ने मुख्यमंत्री और अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी, लेकिन कुछ दिन बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। बारामती से सांसद सुले ने कहा, “मैं चार-पांच साल पहले बहुत भावुक हुआ करती थी, लेकिन अब मैं मजबूत हो गई हूं।

मैं उन लोगों को धन्यवाद देती हूं, जिन्होंने मुझे मजबूत बनाया। हमारी असली लड़ाई भाजपा के कामकाज के तरीके के खिलाफ होगी, न कि किसी व्यक्ति के खिलाफ।” सुले ने कहा कि वह एक ऐसी महिला हैं जो छोटी-छोटी दर्दभरी बातों पर भावुक हो सकती हैं।

लेकिन एक बड़े संघर्ष के लिए वह खुद को जिजाऊ (छत्रपति शिवाजी महाराज की मां) और तारारानी या अहिल्याबाई (महाराष्ट्र की महिला शासकों) में बदल लेंगी। उन्होंने कहा, "हम बेटियां उन बेटों से कहीं बेहतर हैं जो अपने पिता को घर बैठने के लिए कहते हैं।” सुले ने यह बात अजित पवार के संदर्भ में कही, जिन्होंने सुबह अपने भाषण के दौरान सवाल किया था कि 82 साल के हो चुके शरद पवार कब रुकेंगे।

टॅग्स :शरद पवारअजित पवारप्रफुल्ल पटेलराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीSupriya Sule
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतबारामती, मुंबई और दिल्ली?, हर जगह हाथ खाली, अजीत दादा केस में FIR फाइल नहीं?, रोहित पवार ने कहा- मैं कर्नाटक गया, FIR रजिस्टर, वीडियो

क्राइम अलर्ट100 रुपये से कम कीमत की वस्तुओं के लिए 10000 से 100000 रुपये तक वसूलता था?, अशोक खरात की शर्मनाक करतूत, 200 करोड़ रुपये और 52 अवैध संपत्ति?

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग