लाइव न्यूज़ :

NCP छोड़ रहे वरिष्ठ नेता, शरद पवार करेंगे महाराष्ट्र का दौरा, पार्टी के प्रति निष्ठावान बने कार्यकर्ताओं का बढ़ाएंगे मनोबल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 14, 2019 15:15 IST

पवार अपनी यात्रा के पहले चरण में दस जिलों--सोलापुर, उस्मानाबाद, बीड, लातूर, हिंगोली, परभणी, जालना, औरंगाबाद, अहमदनगर और सतारा में जायेंगे। राकांपा ने ट्विटर पर यह जानकारी दी। यात्रा की घोषणा ऐसे समय में की गई जबकि राकांपा के कई प्रमुख नेता सत्ताधारी बीजेपी और शिव सेना में जा चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देछत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज उदयनराजे भोसले शनिवार को भाजपा के खेमे में शामिल हो गए।सतारा के सांसद भी अपनी लोकसभा सदस्यता छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए।

महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार 17 सितंबर से पूरे राज्य का दौरा करने जा रहे हैं। यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब राकांपा के कई नेता पार्टी छोड़कर जा रहे हैं।

पवार अपनी यात्रा के पहले चरण में दस जिलों--सोलापुर, उस्मानाबाद, बीड, लातूर, हिंगोली, परभणी, जालना, औरंगाबाद, अहमदनगर और सतारा में जायेंगे। राकांपा ने ट्विटर पर यह जानकारी दी। यात्रा की घोषणा ऐसे समय में की गई जबकि राकांपा के कई प्रमुख नेता सत्ताधारी बीजेपी और शिव सेना में जा चुके हैं।

पार्टी के वरिष्ठ नेता और छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज उदयनराजे भोसले शनिवार को भाजपा के खेमे में शामिल हो गए। सतारा के सांसद भी अपनी लोकसभा सदस्यता छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। राकांपा की महाराष्ट्र इकाई के पूर्व अध्यक्ष भास्कर जाधव भी शुक्रवार को शिव सेना में शामिल हो गए थे।

पार्टी के एक नेता ने बताया, “मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए पवार का दौरा महत्वपूर्ण है। पार्टी के प्रति निष्ठावान बने हुए जमीनी कार्यकर्ताओं के साथ उनके संवाद से उनका मनोबल बढ़ेगा।” इससे पहले पवार ने बीते लोकसभा चुनाव के दौरान राज्य में करीब 80 रैलियों को संबोधित किया था।

राकांपा को चार लोकसभा सीटों पर जीत मिली, इतनी ही सीटें उसे 2014 में भी मिली थी। राकांपा आगामी लोकसभा चुनाव कांग्रेस पार्टी और कुछ अन्य दलों के साथ मिलकर लड़ रही है। इससे पहले 2014 में हुए विधानसभा चुनावों में राकांपा को राज्य की कुल 288 सीटों में 41 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019शरद पवारशिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीNationalist Congress Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग