लाइव न्यूज़ :

देवेंद्र फड़नवीस को 2014 चुनाव संबंधित शिकायत मामले में मिली क्लीन चिट सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज, ट्रायल को दी मंजूरी

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: October 1, 2019 12:37 IST

Devendra Fadnavis: सुप्रीम कोर्ट ने 2014 चुनावों में हलफनामे में गलत जानकारी देने के मामले में देवेंद्र फड़नवीस को मिली क्लीन चिट खारिज कर दी है

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट ने फड़नवीस की 2014 चुनावी शिकायत से संबंधित क्लीन चिट को खारिज कियाबॉम्बे हाई कोर्ट ने चुनावी हलफनामे में गलत जानकारी देने के आरोपों के मामले में दी थी क्लीन चिट

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीसको सोमवार को तब झटका लगा, जब सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 2014 विधानसभा चुनावों के दौरान चुनावी हलफनामे में गलत जानकारी देने के आरोप के मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट द्वारा दी गई क्लीन चिट के आदेश को रद्द कर दिया। अब इस मामले में उनके खिलाफ मुकदमा चलेगा। 

इस आदेश से 21 अक्टूबर से शुरू होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में देंवेद्र फड़नवीस की भागीदर पर प्रभाव नहीं पड़ेगा।

सुप्रीम कोर्ट ने बॉम्बे हाईकोर्ट के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फड़नवीस के खिलाफ लंबित सभी आपराधिक मामलों की जानकारी न देने का आरोप लगाते हुए उनके विधानसभा चुनावों में शामिल होने को रद्द करने की याचिका को खारिज कर दिया गया था।

चीफ जस्टिस रंजन गोगोई, जस्टिस दीपक गुप्ता, जस्टिस अनिरुद्ध बोस की बेंच ने वकील सतीश उकी (Satish Ukey) द्वारा दायर शिकायर पर कहा कि फड़नवीस के खिलाफ इस मामले की सुनवाई मजिस्ट्रेट कोर्ट में जारी रहेगी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि फड़नवीस को इन मामलों की जानकारी थी लेकिन अपने चुनावी हलफनामे में उन्होंने इसका जिक्र नहीं किया।

चुनावी हलफनामे में गलत जानकारी देने पर सजा का प्रावधान

अपने चुनावी हलफनामे में गलत जानकारी देने के मामले में जानकारी छुपाने या गलत जानकारी देने का दोषी पाए जाने पर छह महीने की जेल या जुर्माना या दोनों की सजा हो सकती है। 

फडनवीस के खिलाफ 1996 और 1998 में में कथित धोखाधड़ी और जालसाजी के दो केस दर्ज किए गए थे, लेकिन आरोप तय नहीं किए गए थे।

सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में फड़नवीस के खिलाफ ट्रायल कोर्ट को आगे बढ़ने का आदेश दिया है।

टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीससुप्रीम कोर्टमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन २०१९Assembly Election 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग