लाइव न्यूज़ :

नहीं रहे बंजारा समाज के धर्मगुरु रामराव महाराज, पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, पोहरादेवी में अंतिम संस्कार आज

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 1, 2020 07:05 IST

बंजारा समाज के धर्मगुरु संत डॉ. रामराव महाराज का अंतिम संस्कार आज किया जाएगा। उनका निधन शुक्रवार देर रात हो गया था। रामराव महाराज के 12 करोड़ से ज्यादा अनुयायी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरामराज महाराज देशभर में बंजारा समाज के प्रमुख संत थे, 12 करोड़ से ज्यादा अनुयायीरामराव महाराज ने मुंबई के लीलावती अस्पताल में अंतिम सांसें ली, 89 साल थी उम्र

वाशिम/मानोरा (महाराष्ट्र): वाशिम जिले की मानोरा तहसील के श्रीक्षेत्र पोहरादेवी में बंजारा समाज के धर्मगुरु संत डॉ. रामराव महाराज का शुक्रवार देर रात निधन हो गया. प्रशासकीय निर्णय के तहत उनका अंतिम संस्कार रविवार दोपहर 12 बजे पोहरादेवी में किया जाएगा. रामराज महाराज देशभर में बंजारा समाज के प्रमुख संत थे. उनके 12 करोड़ से ज्यादा अनुयायी हैं.

रामराव महाराज ने मुंबई के लीलावती अस्पताल में अंतिम सांसें ली. उनकी उम्र 89 साल थी. वे बढ़ती उम्र संबंधी परेशानियों की वजह से अस्पताल में भर्ती थे. कई दिनों से उनका इलाज चल रहा था. शनिवार शाम उनका पार्थिव शरीर आश्रम में लाया गया.

परिवारजनों की ओर से पूजन होने के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए आश्रम में रखा गया है. राजनीतिक गलियारों में भी रामराव महाराज का प्रभाव था. हालांकि वे कभी राजनीति से सीधे तौर पर नहीं जुड़े, लेकिन शीर्ष राजनेता उनका आशीर्वाद लेने पहुंचते रहे.

प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक

रामराव महाराज के निधन की जानकारी मिलने पर प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि रामराव महाराज की समाजसेवा एवं समृद्ध अध्यात्मिक ज्ञान हमेशा स्मृति में रहेगा. बंजारा समाज के सर्वांगीण विकास के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने मार्च में उनसे मुलाकात की थी.

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने राज्य सरकार से अपील की है कि रामराव महाराज का जीवनकार्य तथा देशभर के बंजारा समाज की भावना को ध्यान में रखते हुए उनका अंतिम संस्कार शासकीय सम्मान के साथ किया जाना चाहिए.

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग