लाइव न्यूज़ :

भूमि अधिग्रहण को लेकर बुलेट ट्रेन के काम में थोड़ा विलंब हुआ, लेकिन तय समय पर पूरा होगा: रेल मंत्री

By भाषा | Updated: July 12, 2019 15:36 IST

Open in App

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि महाराष्ट्र के पालघर में भूमि अधिग्रहण से जुड़े कुछ मुद्दों की वजह से मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन के काम में थोड़ा विलंब हुआ है, लेकिन इस परियोजना को तय समय पर पूरा कर लिया जाएगा।

लोकसभा में गोयल ने कहा कि पालघर में भूमि अधिग्रहण को लेकर कुछ मुद्दे हैं। इसकी वजह से बुलेट ट्रेन के काम में थोड़ा विलंब हुआ है। हम आदिवासी भाइयों से बात कर रहे हैं। उनके मुद्दों को समझने की कोशिश कर रहे हैं। हम भाईचारे के साथ भूमि अधिग्रहण करना चाहते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि बुलेट ट्रेन का परिचालन तय समय पर हो जाएगा। पश्चिम बंगाल में कुछ रेलवे परियोजनाओं का हवाला देते हुए मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से जमीन मुहैया नहीं कराने के कारण इन परियोजनाओं में देरी हो रही है।

उन्होंने कहा कि पुराने रेलवे पुलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इनका नियमित ऑडिट कराया जा रहा है। 2019-20 के लिए रेल मंत्रालय के अधीन अनुदान की मांगों पर सदन में हुई चर्चा का जवाब देते हुए गोयल ने कहा कि उनके मंत्रालय ने ‘रेल दृष्टि’ नाम ऐप तैयार किया है जिससे लोग सभी रेलगाड़ियों के आगमन-प्रस्थान के समय और उनकी लोकेशन के बारे में पता कर सकते हैं। तेदेपा के जयदेव गल्ला के एक सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि आंध्र प्रदेश के लोगों के साथ कोई भेदभाव नहीं होगा।

टॅग्स :महाराष्ट्रपीयूष गोयलमेट्रो
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग