लाइव न्यूज़ :

प्रमोद महाजन के भाई प्रकाश, शिवसेना के पूर्व विधायक हर्षवर्धन जाधव मनसे में लौटे, हिंदुत्व के मुद्दे को आगे ले जाएंगे

By भाषा | Updated: February 8, 2020 17:25 IST

वर्ष 2009 में मनसे के टिकट पर औरंगाबाद जिले के कन्नड विधानसभा सीट से पहली बार विधायक चुने गए जाधव ने कहा कि वह पार्टी में वापसी से खुश हैं। उन्होंने कहा कि ठाकरे के हिन्दुत्व के साथ होने की वजह से वह यह कदम उठाने के लिए प्रेरित हुए।

Open in App
ठळक मुद्देहम निश्चित तौर पर औरंगाबाद नगर निगम का चुनाव जीतेंगे।पूर्व सांसद चंद्रकांत खैरे को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि वह भविष्य में कभी भी लोकसभा चुनाव नहीं जीत सकेंगे।

शिवसेना के पूर्व विधायक हर्षवर्धन जाधव और दिवंगत भाजपा नेता प्रमोद महाजन के भाई प्रकाश महाजन शनिवार को औपचारिक रूप से राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) में लौट आए। जाधव और महाजन ने ठाकरे के दादर निवास पर मनसे की सदस्यता ली।

वर्ष 2009 में मनसे के टिकट पर औरंगाबाद जिले के कन्नड विधानसभा सीट से पहली बार विधायक चुने गए जाधव ने कहा कि वह पार्टी में वापसी से खुश हैं। उन्होंने कहा कि ठाकरे के हिन्दुत्व के साथ होने की वजह से वह यह कदम उठाने के लिए प्रेरित हुए।

जाधव ने कहा, ‘‘मैं निश्चित रूप से पार्टी का जनाधार (औरंगाबाद जिले में) बढ़ाने के लिए काम करूंगा। हम निश्चित तौर पर औरंगाबाद नगर निगम का चुनाव जीतेंगे।’’ उन्होंने औरंगाबाद से शिवसेना के पूर्व सांसद चंद्रकांत खैरे को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि वह भविष्य में कभी भी लोकसभा चुनाव नहीं जीत सकेंगे।

उल्लेखनीय है कि जाधव ने 2019 लोकसभा चुनाव में औरंगाबाद से बतौर निर्दलीय किस्मत आजमाई थी और उन्हें करीब तीन लाख मत मिले थे। जाधव को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (एआईएमआईएम) प्रत्याशी इम्तियाज जलील से खैरे को मिली हार के लिए जिम्मेदार माना जाता है जो महज 4,492 मतों के मामूली अंतर से हारे थे।

महाजन ने इस मौके पर कहा कि राज ठाकरे ही एकमात्र नेता है जो शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे के बाद हिंदुत्व के मुद्दे को आगे ले जा सकते हैं। मनसे में औपचारिक वापसी के बाद उन्होंने कहा, ‘‘जब हिंदुत्व को उनकी जरूरत है तब राज ठाकरे हिंदुत्व के नायक के रूप में उभरेंगे। 

टॅग्स :मुंबईराज ठाकरेशिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग