लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र का मुद्दा संसद में उठाएगी कांग्रेस, दिल्ली में सोनिया के आवास पर हुई बैठक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 25, 2019 13:06 IST

कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने लोकसभा में कार्यस्थगन प्रस्ताव दे रखा है। उन्होंने बताया कि सोनिया के आवास पर इसी मुद्दे को लेकर बैठक हुई जिसमें लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल मौजूद थे। 

Open in App
ठळक मुद्दे शनिवार की सुबह देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलायी गईएनसीपी पार्टी के वरिष्ट नेता छगन सिंह भुजबल उनके घर पहुंचे हैं

कांग्रेस सोमवार को संसद में महाराष्ट्र के मुद्दे को उठाने की तैयारी में है और इसी संदर्भ में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर पार्टी के संसदीय रणनीतिक समूह की बैठक हुई। सूत्रों के मुताबिक पार्टी नेताओं ने लोकसभा में कार्यस्थगन प्रस्ताव दे रखा है। उन्होंने बताया कि सोनिया के आवास पर इसी मुद्दे को लेकर बैठक हुई जिसमें लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल मौजूद थे। 

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में अप्रत्याशित राजनीतिक घटनाक्रम में राज्यपाल ने शनिवार की सुबह देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री और अजित पवार को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलायी गयी । इसके बाद से शिवसेना, कांग्रेस और राकांपा अपने अपने विधायकों को मुंबई के अलग अलग होटलों में रखा है । भाजपा की सरकार बनने को लेकर इन तीनों पार्टियों ने उच्चतम न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाया है। 

इसके अलावा, महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक संकट के बीच प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार से मिलने के लिए आज सुबह एनसीपी पार्टी के वरिष्ट नेता छगन सिंह भुजबल उनके घर पहुंचे हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि आज सुबह 10:30 बजे सुप्रीम कोर्ट में इस मामले में सुनवाई होनी है। यही वजह है कि सत्ता व विपक्षी पार्टियों के नेता आपस में एक के बाद एक बैठक कर रहे हैं। दूसरी ओर महाराष्ट्र के सीएम फड़नवीस से मिलने देर रात उनके आवास पर अजित पवार भी पहुंचे थे।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019महाराष्ट्रकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग