लाइव न्यूज़ :

लोगों से पूछा क्या पहले कभी ‘मॉब लिंचिंग’ शब्द को सुना गया था, लेकिन अब इस शब्द को हम अक्सर सुन सकते हैंः पवार

By भाषा | Updated: September 14, 2019 20:51 IST

राकांपा प्रमुख शरद पवार ने कहा कि सांप्रदायिक सद्भाव विकास के लिए जरूरी है लेकिन देश के वर्तमान शासक ऐसा नहीं सोचते हैं। राकांपा द्वारा जारी एक बयान में उनके हवाले से कहा गया है, ‘‘अगर देश को विकास के पथ पर आगे ले जाना है, तो भाईचारे और सांप्रदायिक सद्भाव की भावना अनिवार्य है।’’

Open in App
ठळक मुद्देसमाज के कुछ वर्गों को निशाना बनाया जा रहा है। लेकिन दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने से पहले राज्य के लोगों को विश्वास में लिया जाना चाहिए था।

राकांपा प्रमुख शरद पवार ने भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या (मॉब लिंचिंग) के मुद्दे पर शनिवार को कहा कि पहले इस तरह की घटना सुनाई नहीं देती थी लेकिन अब ऐसी घटनाएं अक्सर होती हैं।

पवार ने कहा कि सांप्रदायिक सद्भाव विकास के लिए जरूरी है लेकिन देश के वर्तमान शासक ऐसा नहीं सोचते हैं। राकांपा द्वारा जारी एक बयान में उनके हवाले से कहा गया है, ‘‘अगर देश को विकास के पथ पर आगे ले जाना है, तो भाईचारे और सांप्रदायिक सद्भाव की भावना अनिवार्य है।’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘ समाज के कुछ वर्गों को निशाना बनाया जा रहा है। लेकिन दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।’’ उन्होंने वहां मौजूद लोगों से पूछा क्या पहले कभी ‘‘मॉब लिंचिंग’’ शब्द को सुना गया था। ‘‘लेकिन अब इस शब्द को हम अक्सर सुन सकते हैं।’’

राकांपा प्रमुख ने अपने उस विचार को दोहराया कि जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने से पहले राज्य के लोगों को विश्वास में लिया जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में आम लोग भारत के साथ युद्ध नहीं चाहते हैं।

पवार ने कहा, ‘‘हम भारतीय क्रिकेट टीम को पाकिस्तान ले गये थे (जब उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का नेतृत्व किया था), जहां टीम को भरपूर प्यार मिला था। लेकिन आज हमारे देश में एक अलग तरह का माहौल बन गया है।’’ 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019शरद पवारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मॉब लिंचिंगMob Lynching
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाबा-बैरागी राजनीतिक कमजोरी या मजबूरी

भारतसंसद में हंसी मजाक?, खरगे के भाषण पर पीएम मोदी की हंसी, देवेगौड़ा जी ने कांग्रेस से किया प्यार और मोदी जी से कर ली शादी?, वीडियो

भारतबारामती-राहुरी सीट उपचुनावः अजित पवार की सीट पर उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, चुनाव मैदान से हटे शरदचंद्र पवार?, जानें मतदान और मतगणना कब?

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग