लाइव न्यूज़ :

पाटिल का शरद पवार पर निशाना, कहा- विधानसभा नतीजों के बाद राकांपा प्रमुख स्थाई तौर पर सेवानिवृत्त होंगे

By भाषा | Updated: October 9, 2019 13:43 IST

महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होने हैं और 24 अक्टूबर को मतगणना होगी। कोल्हापुर जिले में राधानगरी तहसील से शिवसेना के उम्मीदवार प्रकाश अबिटकर की चुनावी रैली में पाटिल ने पवार पर निशाना साधा।

Open in App
ठळक मुद्देपवार पर निशाना साधना भाजपा नेतृत्व की उनकी राजनीतिक विरासत खत्म करने की चुनावी रणनीति है।सोनिया गांधी के साथ मतभेद के बाद पवार ने 1999 में कांग्रेस छोड़ राकांपा का गठन किया था।

महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने बुधवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य विधानसभा के नतीजों के बाद उनका सामाजिक और राजनीतिक करियर समाप्त हो जाएगा।

महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होने हैं और 24 अक्टूबर को मतगणना होगी। कोल्हापुर जिले में राधानगरी तहसील से शिवसेना के उम्मीदवार प्रकाश अबिटकर की चुनावी रैली में पाटिल ने पवार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘‘ विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद हम शरद पवार को सामाजिक और राजनीतिक करियर से स्थाई तौर पर सेवानिवृत्त कर देंगे। ’’

पवार पर निशाना साधना भाजपा नेतृत्व की उनकी राजनीतिक विरासत खत्म करने की चुनावी रणनीति है। गौरतलब है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे ने मंगलवार को राकांपा के साथ विलय के सवाल पर कहा था कि उनकी पार्टी और राकांपा ‘‘ भविष्य में एक साथ आएगी। ’’

सोनिया गांधी के साथ मतभेद के बाद पवार ने 1999 में कांग्रेस छोड़ राकांपा का गठन किया था। कांग्रेस और राकांपा पर निशाना साधते हुए पाटिल ने कहा, ‘‘ कांग्रेस-राकांपा ने कोथरुड निर्वाचन क्षेत्र से मेरे खिलाफ एक मजबूत उम्मीदवार उतारने की योजना बनाई थी।

लेकिन सच यह है कि वे अपनी पार्टी में एक भी ऐसा उम्मीदवार नहीं ढूंढ पाए। मैं कोथरुड से आसानी से जीत जाऊंगा।’’ कोथरुड में पाटिल का मुकाबला महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के किशोर शिंदे से है। राकांपा ने शिंदे को अपना समर्थन दिया है। 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीशरद पवारदेवेंद्र फड़नवीसराज ठाकरेRaj Thackeray
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग