महाराष्ट्र में नई सरकार बनने के बाद कांग्रेस-एनसीपी व शिवसेना की तरफ से कोर्ट में सरकार के खिलाफ शनिवार को याचिका दायर की गई थी। जिसके बाद रविवार सुबह इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनावई हुई। कल सुबह 10:30 बजे कोर्ट इस मामले में फैसला सुनाएगी। ...
एनसीपी ने अपने एक विधायक दौलत दरोदा ने कहा कि मैं शरद पवार व अजित पवार के फैसले के साथ हूं। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी बदलने का कोई सवाल ही नहीं है। ...
महाराष्ट्र संकट को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई कल तक के लिए टल गई है। शीर्ष अदालत ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से कहा जिसके बल पर सरकार बनी है राज्यपाल की वह चिट्ठी लेकर आइए। ...
महाराष्ट्र के राजनीतिक संकट को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई के दौरान भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वकील मुकुल रोहतगी ने दलील दी है कि राज्यपाल का आदेश रद्द नहीं किया जा सकता है। ...
महाराष्ट्र में बीजेपी की ओर से भी बयान आया। बीजेपी नेता आशीष शेलार ने कहा, ''जो लोग पिछले 10 दिनों में अपने न्यूनतम साझा कार्यक्रम के बारे में फैसला नहीं ले सके वे राज्यपाल के सामने 10 मिनट में विधायकों की परेड कैसे करा सकते हैं?'' ...
राजभवन में राज्यपाल से मिलने के बाद जयंत पाटिल ने कहा कि मैंने राज्यपाल के समक्ष पार्टी की बैठक में शामिल होने वाले सभी विधायकों के नाम की लिस्ट सौंपी है। ...
सुप्रीम कोर्ट में इस याचिका पर सुनवाई आज सुबह 11:30 होनी है। कोर्ट सभी पक्षों को सुनने के बाद इस मामले में आज फैसला सुना सकती है। सभी पार्टियों ने कोर्ट से विधायकों की खरीद-फरोख्त को रोकने के लिए तुरंत ‘शक्ति परीक्षण’ कराने का भी अनुरोध किया है। ...