लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Assembly Election: केवल पुलवामा जैसी घटना ही महाराष्ट्र में हवा बदल सकती है-शरद पवार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 21, 2019 08:26 IST

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 के लिए पवार की पार्टी एनसीपी ने कांग्रेस के साथ गठबंधन कर लिया है। दोनों दल 125-125 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। बाकी 38 सीटें सहयोगियों के लिए छोड़ी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देशरद पवार ने कहा कि केवल पुलवामा हमले जैसी स्थिति ही लोगों की सोच को बदल सकती हैपवार ने कहा कि वह अगले महीने विधानसभा चुनाव के पहले राज्य सरकार के खिलाफ लोगों का गुस्सा देख रहे हैं

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) सुप्रीमो शरद पवार ने शुक्रवार को कहा कि महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना सरकार के खिलाफ बहुत नाराजगी है और पुलवामा जैसी घटना ही चुनाव के पहले इस स्थिति को बदल सकती है। 

पवार पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद संवाददता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। 

पवार ने कहा, ‘‘2019 के लोकसभा चुनाव के पहले नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ बहुत गुस्सा था। लेकिन, पुलवामा हमले ने पूरी स्थिति बदल दी।’’ 

इस साल फरवरी में जम्मू कश्मीर में पुलवामा आतंकी हमले में अर्द्धसैनिक बल के 40 जवानों की मौत हो गयी थी। हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के भीतर बालाकोट में आतंकी बेस पर हवाई हमला किया था। माना जाता है कि हवाई हमले से मोदी सरकार की लोकप्रियता में और इजाफा हुआ। 

पवार ने कहा कि वह अगले महीने विधानसभा चुनाव के पहले राज्य सरकार के खिलाफ लोगों का गुस्सा देख रहे हैं। 

पूर्व रक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘केवल पुलवामा हमले जैसी स्थिति ही लोगों की सोच को बदल सकती है । ’’ 

पवार ने कहा, ‘‘हम (चुनाव के लिए) धर्मनिरपेक्ष ताकतों को साथ लाने का प्रयास कर रहे हैं । कांग्रेस और राकांपा साथ आए हैं। हम बहुजन विकास अघाड़ी, समाजवादी पार्टी और अन्य छोटे दलों को अपने साथ लाने का प्रयास कर रहे हैं।’’

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019पुलवामा आतंकी हमलाशरद पवारअसेंबली इलेक्शन २०१९
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाबा-बैरागी राजनीतिक कमजोरी या मजबूरी

भारतसंसद में हंसी मजाक?, खरगे के भाषण पर पीएम मोदी की हंसी, देवेगौड़ा जी ने कांग्रेस से किया प्यार और मोदी जी से कर ली शादी?, वीडियो

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा