लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में नामांकन का दौर जारी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल, पूर्व ‘मुठभेड़ विशेषज्ञ’ अधिकारी प्रदीप शर्मा ने पर्चा भरा

By भाषा | Updated: October 3, 2019 16:14 IST

भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और फिर विशाल मोटरबाइक रैली के साथ नामांकन दायर करने के लिए रवाना हुए। उन्हें ब्राह्मण वर्चस्व वाले इस क्षेत्र में भाजपा की मौजूदा विधायक मेधा कुलकर्णी की जगह पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देराकांपा के मौजूदा विधायक जितेंद्र आव्हाड ने यहां कलवा-मुंबरा निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन दायर किया।नालासोपारा में पूर्व ‘मुठभेड़ विशेषज्ञ’ पुलिस अधिकारी प्रदीप शर्मा ने शिवसेना के उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दायर किया।

भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने शक्ति प्रदर्शन के बीच कोथरूड विधानसभा सीट के लिए बृहस्पतिवार को नामांकन दायर किया।

पाटिल ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और फिर विशाल मोटरबाइक रैली के साथ नामांकन दायर करने के लिए रवाना हुए। उन्हें ब्राह्मण वर्चस्व वाले इस क्षेत्र में भाजपा की मौजूदा विधायक मेधा कुलकर्णी की जगह पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है।

वहीं ठाणे में राकांपा के मौजूदा विधायक जितेंद्र आव्हाड ने यहां कलवा-मुंबरा निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन दायर किया। इस दौरान उनके साथ पार्टी प्रमुख शरद पवार मौजूद रहे। आव्हाड तीसरी बार इस क्षेत्र से चुने जाने के लिए चुनावी मैदान में उतरे हैं। ठाणे शहर से मौजूदा विधायक संजय केलकर ने भी बृहस्पतिवार को नामांकन पर्चा भरा।

नालासोपारा में पूर्व ‘मुठभेड़ विशेषज्ञ’ पुलिस अधिकारी प्रदीप शर्मा ने शिवसेना के उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दायर किया। डोंबीवली में भाजपा मंत्री एवं मौजूदा विधायक रवींद्र चव्हाण ने नामांकन दाखिल किया। 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिव सेनाराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीआदित्य ठाकरेउद्धव ठाकरेदेवेंद्र फड़नवीसशरद पवारSharad Pawar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग