लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में सांपों की नई प्रजाति मिली, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के छोटे पुत्र तेजस ठाकरे के नाम पर रखा गया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 26, 2019 18:57 IST

उन्होंने बताया कि यह प्रजाति पश्चिमी महाराष्ट्र में सतारा जिले के कोयना क्षेत्र में मिली। तेजस के बड़े भाई आदित्य ठाकरे ने सांप की तस्वीर टि्वटर पर पोस्ट की। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘मेरे भाई तेजस ने सांपों की इस खूबसूरत प्रजाति की पश्चिमी घाट में खोज की है।’’ 

Open in App
ठळक मुद्देतेजस ठाकरे ने इस प्रजाति को पहली बार 2015 में देखा था और इसके व्यवहार का विस्तारपूर्वक अध्ययन किया।उन्होंने यह ब्योरा जैव विविधता संरक्षण फाउंडेशन को सौंपा और आगे के शोध में हमारी मदद की।

महाराष्ट्र के पश्चिमी घाट में सांपों की एक नयी प्रजाति मिली है जिसका नाम शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के छोटे पुत्र तेजस ठाकरे के नाम पर रखा गया है।

इस सर्प प्रजाति की खोज में तेजस का काफी योगदान रहा है और इसीलिए इसका नाम उनके नाम पर रखा गया है। पुणे स्थित जैव विविधता संरक्षण फाउंडेशन के निदेशक वरद गिरि ने पीटीआई-भाषा को गुरुवार को बताया कि सांपों की यह प्रजाति आम भाषा में ‘बिल्ली सांप’ कहे जाने वाले सांपों की श्रेणी में आती है और ‘बोइगा’ वंश से ताल्लुक रखती है।

उन्होंने बताया कि नयी सर्प प्रजातियों के वर्णन वाला एक शोध पत्र गुरुवार को बॉम्बे नेचुरल हिस्टरी सोसाइटी पत्रिका में प्रकाशित हुआ। गिरि ने कहा, ‘‘इस वंश के सांप पूरे भारत में पाए जाते हैं, लेकिन इसकी कुछ प्रजातियां पश्चिमी घाट तक सीमित हैं।’’

उन्होंने कहा कि इस खोज में अनुसंधानकर्ता तेजस ठाकरे के योगदान के कारण सांपों की इस नयी प्रजाति का नाम ‘ठाकरेज कैट स्नेक’ (वैज्ञानिक नाम बोइगा ठाकरेयी) रखा गया है। तेजस शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के छोटे पुत्र हैं।

गिरि ने कहा, ‘‘तेजस ठाकरे ने इस प्रजाति को पहली बार 2015 में देखा था और इसके व्यवहार का विस्तारपूर्वक अध्ययन किया। उन्होंने यह ब्योरा जैव विविधता संरक्षण फाउंडेशन को सौंपा और आगे के शोध में हमारी मदद की।’’

उन्होंने बताया कि यह प्रजाति पश्चिमी महाराष्ट्र में सतारा जिले के कोयना क्षेत्र में मिली। तेजस के बड़े भाई आदित्य ठाकरे ने सांप की तस्वीर टि्वटर पर पोस्ट की। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘मेरे भाई तेजस ने सांपों की इस खूबसूरत प्रजाति की पश्चिमी घाट में खोज की है।’’ 

टॅग्स :मुंबईइंडियामहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019उद्धव ठाकरेशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग