लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: पवार बोले, वंचित बहुजन अघाड़ी से गठबंधन करना चाहती है NCP

By भाषा | Updated: September 23, 2019 10:32 IST

एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने पिछले सप्ताह कहा था कि 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए उनकी पार्टी और कांग्रेस 125-125 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी।

Open in App
ठळक मुद्दे राज्य में 21 अक्टूबर को एक चरण में ही मतदान होगाअजित पवार ने कहा, ‘‘ हम समान विचारधारा वाले लोगों को साथ लाने की कोशिश कर रहे हैं

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार ने कहा कि आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए उनकी पार्टी प्रकाश अंबेडकर के नेतृत्व वाली पार्टी वंचित बहुजन अघाड़ी (वीबीए) के साथ गठबंधन करना चाहती है। अजित पवार ने कहा कि वीबीए ने इस साल संपन्न लोकसभा चुनाव अकेले लड़ा था। इसके परिणाम स्वरूप कांग्रेस-राकांपा गठबंधन और वीबीए को नुकसान हुआ।

रविवार की शाम एक सभा को संबोधित कर रहे अजित पवार ने कहा, ‘‘ हम समान विचारधारा वाले लोगों को साथ लाने की कोशिश कर रहे हैं। हम वीबीए के साथ गठबंधन करना चाहेंगे।’’ राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पुणे की कुल आठ विधानसभा सीटों में से राकांपा चार और कांग्रेस तीन पर चुनाव लड़ेगी।

उन्होंने कहा कि अन्य एक सीट गठबंधन सहयोगी को दिए जाने की संभावना पर विचार जारी है। पवार ने कहा कि कई राकांपा कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव लड़ने को तैयार हैं, ‘‘ लेकिन हम सीमित लोगों को ही टिकट दे सकते हैं।’’ गौरतलब है कि वीबीए के साथ 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ने वाली ‘आल इंडिया मजलिस-इ-इत्तेहादुल मुस्लिमीन’ (एआईएमआईएम) ने इस माह के शुरू में प्रकाश अंबेडकर के नेतृत्व वाले दल से रिश्ता तोड़ लिया।

राकांपा प्रमुख शरद पवार ने पिछले सप्ताह कहा था कि 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए उनकी पार्टी और कांग्रेस 125-125 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। राज्य में 21 अक्टूबर को एक चरण में ही मतदान होगा। उन्होंने कहा था कि अन्य 38 सीटें सहयोगियों के लिए छोड़ी जाएंगी। साथ ही राकांपा ‘नए चेहरों’ को भी मौका देगी। 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन २०१९कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग